enewsmp.com
Home विंध्य प्रदेश सिक्का निगल गया था बच्चा,डाक्टरों ने आपरेशन कर निकाला बाहर..

सिक्का निगल गया था बच्चा,डाक्टरों ने आपरेशन कर निकाला बाहर..

शहडोलईन्यूज एमपी) - बच्चे खेल खेल में ऐसा काम कर जाते हैं कि जिससे कभी कभी मुसीबत हो जाती है। कुछ इसी तरह का मामला अनूपपुर जिले के चचाई निवासी आठ वर्षीय संस्कार गौतम के साथ हुआ। संस्कार खेल खेल में दो रुपये का सिक्का मुंह में निगल गया। इसके बाद वह सिक्का गले के निचले भाग में जाकर फंस गया। आनन फानन में शनिवार की रात 12 बजे संस्कार को आकस्मिक चिकित्सा विभाग मेडिकल कॉलेज ले गए।स्थिति यह थी कि बच्चा थूक तक नहीं निगल पा रहा था। उसके साथ आए लोगों ने बताया कि बच्चा शाम को सिक्का खेलते खेलते निगल गया गले के निचले भाग में जाकर फंस गया। सिक्का निगलने के बाद उसकी मां ने उल्टी करवा कर निकालने की कोशिश की इसके बाद अनूपपुर जिला अस्पताल ले गए वहां पर उपचार संभव न देख शहडोल मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां पर ई एन टी वार्ड में भर्ती किया गया। रात को ही भर्ती कर तुरंत एक्स-रे हुआ। सुबह इमरजेंसी ऑपरेशन कर सिक्का निकला गया। आपरेशन की टीम में ईएनटी विभाग अध्यक्ष डा. एस के शुक्ला, सहायक रेजिडेंटडॉक्टर रितु, डॉक्टर मयंक आदि रहे। आराम मिलने के बाद बच्चे को डिस्चार्ज करने की बात डाक्टरों ने कही है।

Share:

Leave a Comment