सीधी(ईन्यूज़ एमपी): भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं संविधान गौरव अभियान के प्रदेश प्रभारी शरदेंदु तिवारी , भाजपा अजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं संविधान गौरव अभियान के सह प्रदेश प्रभारी कैलाश जाटव के निर्देशानुसार भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान" कार्यक्रम वार्ड क्रमांक 16 अनुसूचित जनजाति उत्कृष्ट सीनियर कन्या छात्रावास सीधी में आयोजित किया गया। यहां"हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान"विषय पर निबंध प्रतियोगिता एवं प्रश्नोत्तरी का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिला मोर्चा अध्यक्ष पूनम सोनी ने कहा कि हमारे देश का संविधान सभी का गौरव है। भाजपा सरकार हमेशा से संविधान का गौरव बढ़ा रही है और संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर के दिखाए मार्ग पर चल रही है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा नगर मंडल के अध्यक्ष पंकज पाण्डेय,अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष राकेश मौर्य ,कार्यक्रम के प्रभारी शिवदान साकेत ,वार्ड पार्षद जमुना कोल , महिला मोर्चा कोषाध्यक्ष श्रीमती महिमा तिवारी ,मुन्ना साकेत, शिक्षिका श्रीमती सुनीता सिंह नेताम, श्रीमती प्रमिला सिंह, श्रीमती इतराजुआ देवी , श्रीमती संध्या त्रिपाठी सहित प्यारी बेटियां उपस्थित रही।