enewsmp.com
Home सियासत नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह की उपस्थिति में सैकड़ों लोग कांग्रेस में शामिल

नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह की उपस्थिति में सैकड़ों लोग कांग्रेस में शामिल

भोपाल(ईन्यूज़ एमपी)- नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा है कि जनता के मिजाज देखकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की नींद उड़ गई है और अब वे लोकतंत्र को हथियाने के षडयंत्र में लग गए हैं। श्री सिंह सतना जिले के जैतवारा, उमरिया जिले के पाली और डिंडौरी जिले के शहपुरा में होने वाले नगरीय निकाय चुनावों में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी सभाओं को संबोधित कर रहे थे। सभा में विद्युत फेडरेशन कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष ने सैकड़ों लोगों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा कि भाजपा चुनाव जीतने में नहीं उसे हथियाने मे विश्वास रखने वाली पार्टी है। श्री सिंह ने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव में मुख्यमंत्री का मन बता रहा है कि परिणाम उनके अनुकूल नहीं हैं इसलिए तमाम घोषणाएं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे भी बात नहीं बनी तो वे अब परिणामों को प्रभावित करने की कोशिशों में जुट गए हैं। नेता प्रतिपक्ष श्री सिंह ने कहा कि जनता के साथ 13 सालों से की जा रही धोखाधड़ी से मुख्यमंत्री भयभीत हैं। जनता के मिजाज को जानकर मुख्यमंत्री की नींद उड़ी हुई है, वे खुलेआम आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री के संरक्षण में प्रदेश में 500 करोड़ का प्याज घोटाला किया गया। किसान आत्महत्या कर रहा है और भाजपा के नेता तिजोरियां भर रहे हैं। भाजपा राज की यही असलियत है|

Share:

Leave a Comment