enewsmp.com
Home सियासत किसान की आत्महत्या पर 5 लाख मुआवजा दे सरकार:- नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह

किसान की आत्महत्या पर 5 लाख मुआवजा दे सरकार:- नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह

भोपाल(ईन्यूज़ एमपी)- नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने सतना जिले के ग्राम मझिगवां के किसान द्वारा गेहूं खरीदी का भुगतान न होने पर आत्महत्या करने पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की लापरवाही से किसान को अपनी जान गंवाना पड़ी। उन्होंने मांग की तत्काल किसान के परिवार को 5 लाख का मुआवजा दिया जाए और गेहूं खरीदी की राशि का तत्काल भुगतान किया जाए।
नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा कि सतना जिले के मझगवां ब्लॉक के ग्राम मझिगवां के किसान मनोज कुमार व्यास ने मई माह में 86 क्विंटल गेहूं समर्थन मूल्य पर मेहुती सहकारी समिति को दिया था। इसका उसे 1 लाख 39 हजार 750 रूपए का भुगतान होना था। वह साढ़े तीन महीने से समिति के चक्कर काट रहा था, लेकिन उसे भुगतान नहीं हो रहा था। उसके परिवारजनों का कहना है कि उनके ऊपर कर्ज था वह कर्ज चुका नहीं पा रहे थे, जिसके कारण उन्हें आत्महत्या करने के लिए मजबूर होना पड़ा।
श्री सिंह ने सरकार से उसके परिवार को मुआवजे के रूप में 5 लाख रूपए और तत्काल उसके खरीदे गए गेंहू का भुगतान करने को कहा है।

Share:

Leave a Comment