enewsmp.com
Home सियासत लालू की भाजपा भगाओ देश बचाओ रैली आज, कई दिग्गज होंगे शामिल

लालू की भाजपा भगाओ देश बचाओ रैली आज, कई दिग्गज होंगे शामिल

पटना(ईन्यूज एमपी)- आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव आज पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में Сभाजपा भगाओ, देश बचाओТ रैली करने जा रहे हैं। रैली की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इस रैली को लालू यादव के शक्ति प्रदर्शन के साथ-साथ राजनीतिक साख और राजनीतिक पूंजी से जोड़कर भी देखा जा रहा है।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी इस रैली में हिस्सा लेंगी। इसके अलावा सीपीआई के डी. राजा और डीएमके के टी.के.एस इलानगोवान भी शामिल होंगे, तो उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी रैली में दिखेंगे। वहीं रैली में अगर किसी नेता पर लोगों की नजरें होंगी तो वे हैं शरद यादव। शरद यादव के मंच साझा करते ही जदयू उनकी राज्यसभा की सदस्यता रद्द कराने की कार्रवाई शुरू करेगा। शरद के लिए लालू की रैली में भाग लेने का मतलब जदयू से अपना पत्ता कटवाना है।

Share:

Leave a Comment

рд╕рдорд╛рди рд╕рдорд╛рдЪрд╛рд░