enewsmp.com
Home देश-दुनिया GC Murmu होंगे देश के नए CAG, Rajiv Mehrishi की लेंगे जगह.....

GC Murmu होंगे देश के नए CAG, Rajiv Mehrishi की लेंगे जगह.....

दिल्ली (ईन्यूज एमपी)- केंद्र सरकार ने GC Murmu को देश का नया नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (CAG) नियुक्त किया है। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल पद से त्यागपत्र देने के एक दिन बाद ही GC Murmu को यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया। वे अब Rajiv Mehrishi का स्थान लेंगे, जिनका कार्यकाल आज खत्म हो रहा है। वित्‍त मंत्रालय ने गुरुवार को इस बारे में नोटिफिकेशन जारी किया गया।

गिरीश चंद्र मुर्मू शनिवार को राष्ट्रपति भवन में सीएजी के रूप में शपथ लेंगे। उन्‍होंने बुधवार को जम्‍मू-कश्‍मीर के उपराज्‍यपाल पद से इस्‍तीफा दिया था। 1978 बैच के राजस्थान कैडर के IAS अधिकारी राजीव महर्षि को साल 2017 में CAG नियुक्त किया गया था और उनका तीन साल का कार्यकाल सात अगस्त को पूरा हो रहा है। 1985 बैच के गुजरात कैडर के IAS अफसर मुर्मू प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ पहले भी काम कर चुके हैं। उस समय नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे। मुर्मू की गिनती पीएम नरेंद्र मोदी के करीबी अफसरों में की जाती है।



GC Murmu राज्य से केंद्र शासित प्रदेश बने जम्मू-कश्मीर के पहले उपराज्यपाल रहे। उन्‍हें 31 अक्‍टूबर, 2019 को नियुक्‍त किया गया था। उनका कार्यकाल 9 महीने का रहा। उन्होंने बुधवार को इस पद से इस्तीफा दिया था और अगले ही दिन पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोज सिन्हा को जम्मू-कश्मीर का उपराज्यपाल बनाने की घोषणा कर दी गई।

60 वर्षीय गिरीश चंद्र मुर्म 1985 बैच के गुजरात कैडर के आईएएस रहे हैं। गुजरात में तत्कालीन मुख्यमंत्री मोदी के प्रधान सचिव रहते हुए उन्हें राज्य सरकार की सभी प्रमुख परियोजनाओं की निगरानी का जिम्मा सौंपा गया था। मुर्म ओडिशा के आदिवासी बहुल मयूरभंज जिले के वेतनटी में पैदा हुए। उन्‍होंने भुवनेश्‍वर की उत्‍कल यूनिवर्सिटी से राजनीति विज्ञान में पीजी किया। मुर्मू ने बर्मिंघम विश्वविद्यालय से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की डिग्री हासिल की है।

Share:

Leave a Comment