enewsmp.com
Home सीधी दर्पण *भाजपा युवा मोर्चा सरई ने पं दीनदयाल उपाध्याय का 106 वी जयंती अंत्योदय दिवस के रूप मे मनाया गया*

*भाजपा युवा मोर्चा सरई ने पं दीनदयाल उपाध्याय का 106 वी जयंती अंत्योदय दिवस के रूप मे मनाया गया*

सिंगरौली/सरई(ईन्यूज एमपी)- पं दीनदयाल उपाध्याय का 105 वी जयंती भाजपा युवा मोर्चा सरई ने रविवार को अंत्योदय दिवस के रूप मे मनाया। भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष विकास श्रीवास के नेतृत्व में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी कार्यालय वार्ड क्रमांक 5 में स्थित पं दीनदयाल उपाध्याय के फोटो पर माल्यार्पण कर उनके जीवन को समाज के गरीब लोगो के कल्याण के लिए समर्पित बताते हुए युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष विकास श्रीवास ने कहा की पं दीनदयाल जी का जीवन बहुत ही संघर्षपूर्ण रहा उसके बावजूद उन्होंने सदैव समाज के कमजोर गरीब तथा संसाधन विहिन लोगों के लिए चिंतनशील रहे।भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री सुन्दर शाह जी ने कहा की पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रही भारतीय जनता पार्टी की सरकारों ने साकार करने का काम किया है।
कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री रामनिवास शाह जी,जिला उपाध्यक्ष श्री सुन्दर शाह जी,युवा मोर्चा पूर्व जिला महामंत्री श्री जय प्रकाश शाह,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष विकास श्रीवास,मंडल मंत्री विकेश गुप्ता,एवं भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share:

Leave a Comment