enewsmp.com
Home सीधी दर्पण कलेक्टर साकेत मालवीय ने कंट्रोल रूम में अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई..

कलेक्टर साकेत मालवीय ने कंट्रोल रूम में अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई..



सीधी(ई न्यूज़ एमपी) , कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी साकेत मालवीय ने आदेश जारी कर आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 को दृष्टिगत रखते हुये आदर्श आचार संहिता प्रभावशील होने से निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण होने तक के लिए जिला स्तर पर कलेक्ट्रेट करूणा भवन कक्ष क्रमांक 46 में कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है। उक्त कन्ट्रोल रूम में कार्य करने हेतु कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
जारी आदेशानुसार चन्द्रशेखर पाण्डेय प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक सीधी को नोडल अधिकारी एवं डी.के. द्विवेदी सहायक संचालक आदिवासी विभाग को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक विजय कुमार पटेल प्रयोगशाला परिचालक संजय गाॅधी महाविद्यालय सीधी, लालजी राम सहायक वर्ग-3 कार्यालय जिला एवं व्यापार उद्योग एवं संतोष कोल भृत्य संजय गांधी महाविद्यालस सीधी की ड्यूटी लगाई गई है। इसी प्रकार दोपहर 02 बजे से रात्रि 10 तक निलेश कुमार नामदेव लेखापाल कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी सीधी, अनुराग सिंह भृत्य खनिज विभाग सीधी एवं श्यामलाल बसोर भृत्य खनिज विभाग सीधी की ड्यूटी लगाई गई है। रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक दिलीप कुमार मिश्रा सहायक वर्ग-2 संजग गांधी महाविद्यालय सीधी, प्रतीक गुप्ता सहायक वर्ग-2 कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी एवं रमाकांत द्विवेदी भृत्य कार्यालय जिला शिक्षा केन्द्र की ड्यूटी लगाई गई है। भोला साकेत सहायक वर्ग-3 खाद्य आपूर्ति निगम सीधी, इन्द्रजीत सिंह श्रम निरीक्षक श्रम विभाग जिला सीधी एवं कुशल सिंह भृत्य जिला अबकारी जिला सीधी को रिजर्व के रूप में नियुक्त किया गया है।

Share:

Leave a Comment