enewsmp.com
Home टेक्नोलॉजी सोशल मीडिया पर Redmi 5 की तस्वीर लीक,जानें क्या होगा खास...

सोशल मीडिया पर Redmi 5 की तस्वीर लीक,जानें क्या होगा खास...

(ईन्यूज़ एमपी)-चीनी स्मार्टफोन कंपनी Xiaomi ने भारत में Redmi 4 लॉन्च किया था| अब इसके अगले वैरिएंट Redmi 5 की तस्वीर चीनी सोशल मीडिया पर लीक हुई है| इसके अनुसार यह फोन भी दो वैरिएंट में हो सकते हैं जिसमें एक का प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 625 और दूसरे प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 630 हो सकता है|
Xiaomi Redmi 5 मेटल बॉडी वाला स्मार्टफोन होगा इसमें से एक वैरिएंट में 3जीबी रैम और 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज होगी और दूसरे में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दिया जा सकता है| रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें Android Nougat 7.1.1 बेस्ड MIUI हो सकती है|
वहीं रिपोर्ट्स के अनुसार इस फोन में रियर कैमरा 16 मेगापिक्सल और फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल दिया जा सकता है| खबर है कि इसमें फास्ट चार्जिंग के साथ 3000mAh की बैटरी दी जा सकती है| इस फोन की कीमत 8 से 12 हजार रूपये तक हो सकती है|

Share:

Leave a Comment