enewsmp.com
Home देश-दुनिया निर्भया को मिला न्याय, दोषियों को कल होगी फांसी....

निर्भया को मिला न्याय, दोषियों को कल होगी फांसी....

नई दिल्ली(ईन्यूज एमपी)- निर्भया को न्याय मिलते-मिलते आखिरकार न्याय मिल ही गया। उसके चारों दुष्कर्मियों- मुकेश सिंह, पवन गुप्ता, विनय शर्मा और अक्षय ठाकुर ने मौत से एक दिन पहले तक बचने के लिए सारी तिकड़में लगा दीं, लेकिन कोर्ट ने उनकी फांसी नहीं टाली। गुरुवार को एक ही दिन में दोषियों की 5 याचिकाएं खारिज हो गईं। पवन-अक्षय ने दूसरी बार दया याचिका भेजी, वो भी खारिज हो गई। मुकेश ने वारदात वाले दिन दिल्ली में नहीं होने का दावा किया था, वो भी सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया। फांसी पर रोक लगाने के लिए भी याचिका लगाई थी, लेकिन पटियाला हाउस कोर्ट ने इसे भी नहीं माना। अब शुक्रवार सुबह 5:30 बजे चारों दुष्कर्मियों को तिहाड़ की जेल नंबर-3 में फांसी मिल जाएगी।

बतादे कि निर्भया के साथ 16 दिसंबर 2012 को दिल्ली में चलती बस में 6 बदमाशों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। इसके बाद उसकी जघन्य तरीके से हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। कोर्ट में ट्रायल के दौरान एक आरोपी ने जेल में फांसी लगा ली थी, वहीं कोर्ट ने अपने फैसले में एक आरोपी को नाबालिग होने पर राहत दी थी। अन्य चार आरोपियों को फांसी की सजा सुनाई गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने भी यह सजा बरकरार रखी थी।

Share:

Leave a Comment