enewsmp.com
Home देश-दुनिया देश में बढ़ रहा कोरोना का कहर,अब तक 73894 संक्रमित, 2334 मौतें......

देश में बढ़ रहा कोरोना का कहर,अब तक 73894 संक्रमित, 2334 मौतें......

दिल्ली (दिल्ली)- देश में कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। गत एक सप्‍ताह में संक्रमण और मृत्‍यु दर में इजाफा हुआ है। 12 मई को देश भर में 3 हजार से अधिक नए मामले सामने आए और 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई। राजधानी दिल्ली में अचानक से कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने लगे हैं। एक दिन में रिकॉर्ड 13 लोगों की मौत भी हुई है और 406 नए मामले सामने आए हैं। राजधानी में संक्रमितों का आंकड़ा आठ हजार के करीब पहुंच गया है। महाराष्ट्र, तमिलनाडु और गुजरात में भी हालात असामान्य बने हुए हैं। और इन राज्यों के चलते देश का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है। इस महामारी से अब तक 2,293 लोगों की मौत हुई है और 70,756 लोग संक्रमित हुए हैं। अब तक 22,793 लोग ठीक भी हुए हैं। मंगलवार को महाराष्ट्र में 53, गुजरात में 24, दिल्ली में 13, बंगाल व तमिलनाडु में आठ-आठ, राजस्थान में दो और उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश में एक-एक मौत शामिल है।


कोरोना को लेकर आज देश के आंकड़े

कुल मौतें 2,334

कुल संक्रमित 73,894

स्वस्थ हुए 22,793

देश में कुल संक्रमित राज्‍यवार

राज्य संक्रमित

महाराष्ट्र - 24,427

गुजरात - 8,904

दिल्ली - 7,639

तमिलनाडु - 8,718

राजस्थान - 4,056

मध्य प्रदेश - 3,941

उत्तर प्रदेश - 3,614

आंध्र प्रदेश - 2,051


बंगाल - 2,173

पंजाब - 1,939

तेलंगाना - 1,275

जम्मू-कश्मीर - 934

कर्नाटक - 925

हरियाणा - 741

बिहार - 830

केरल - 524

ओडिशा - 437

चंडीगढ़ - 187

झारखंड - 168

त्रिपुरा - 152

उत्तराखंड - 70

असम - 64

छत्तीसगढ़ - 59

हिमाचल प्रदेश - 60

लद्दाख - 45

अंडमान-निकोबार -33

मेघालय -13

पुडुचेरी - 11

गोवा - 7

मणिपुर - 2

मिजोरम - 1

अरुणाचल -1

महाराष्ट्र में 25 हजार संक्रमित

महाराष्ट्र में और 1,026 कोरोना के मरीज मिले हैं और संक्रमितों की संख्या 24,427 पर पहुंच गई है। इसमें से मुंबई में ही साढ़े 14 हजार से ज्यादा मरीज हैं। मंगलवार को भी नए मामलों में 426 मुंबई में ही मिले और 53 में से 28 मौतें भी मुंबई में हुईं।

तमिलनाडु में कोरोना का संक्रमण बहुत तेजी से फैल रहा है। पिछले हफ्ते भर से नए मामलों में तेजी का सिलसिला शुुरू हुआ था, वो रुकने का नाम नहीं ले रहा। मंगलवार को 716 नए मामले आए और कुल संक्रमितों की संख्या 7,639 हो गई है। आठ लोगों की मौत हुई है, जो एक दिन में राज्य में मरने वालों की अब तक की सबसे बड़ी संख्या है। कर्नाटक में भी 63 नए मामले सामने आए हैं और आंकड़ा 925 पर पहुंच गया है। कर्नाटक में भी एक दिन में संक्रमितों की यह सबसे बड़ी संख्या है। केरल में पांच केस मिले हैं और कुल संख्या 524 हो गई है। हालांकि, एक्टिव केस 32 ही हैं।

गुजरात में 8 हजार पार हुए संक्रमित

गुजरात की स्थिति में भी कोई सुधार नजर नहीं आ रहा। राज्य में और 362 लोगों संक्रमित हुए हैं। इनमें से 267 मामले सिर्फ अहमदाबाद में ही मिले हैं। मंगलवार को राज्य में 24 लोगों की मौत हुई, जिसमें 21 मौतें अहमदाबाद में ही हुई हैं। गुजरात में संक्रमितों का आंकड़ा 8,904 हो गया है, जिसमें 6,353 मामले अहमदाबाद के ही हैं।

राजस्थान-उत्तर प्रदेश, मध्‍यप्रदेश, जम्‍मू-कश्‍मीर में बढ़ा संक्रमण

कोरोना का कहर राजस्थान और उत्तर प्रदेश में भी जारी है। राजस्थान में 68 और उत्तर प्रदेश में 77 नए मामले सामने आए हैं। दोनों राज्यों में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर क्रमशः 4,056 और 3,614 हो गया है। चार हजार से ज्यादा मरीजों वाला राजस्थान देश का पांचवां राज्य बना गया है। मध्य प्रदेश में भी संक्रमितों की संख्या 3,941 हो गई है। मंगलवार को राज्य में 113 नए मामले सामने आए। जम्मू-कश्मीर में 55 नए केस मिले हैं और संक्रमितों की संख्या 934 हो गई है, जबकि 37 नए मामलों के साथ पंजाब में कुल 1,914 संक्रमित हो गए हैं।

बंगाल में 110 नए मामले

बंगाल में भी 110 नए मामले सामने आए हैं और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 2,173 हो गई है। बिहार में और 84 लोग कोरोना की चपेट में आए हैं और इनकी संख्या बढ़कर 830 पर पहुंच गई है। झारखांड में तीन नए केस मिले हैं और संख्या 166 हो गई है।

Share:

Leave a Comment