enewsmp.com
Home देश-दुनिया 96 हजार 436 हजार तक पहुंचा देश में कोरोना का ग्राफ........

96 हजार 436 हजार तक पहुंचा देश में कोरोना का ग्राफ........

नई दिल्ली(ईन्यूज एमपी)- गृह मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि राज्य और केंद्रशासित प्रदेश लॉकडाउन-4 में लगाए गए प्रतिबंधों को कमजोर नहीं कर सकते। वे इन्हें स्थिति का आकलन करके स्वास्थ्य विभाग के दिशानिर्देशों के तहत और सख्त कर सकते हैं। इस बीच, देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 96 हजार 436 हो गई है। सोमवार को दिल्ली में 299, राजस्थान में 140, कर्नाटक में 84, आंध्रप्रदेश में 52, ओडिशा में 48, बिहार में 6, जबकि असम, हरियाणा और गोवा में 2-2 मरीज मिले।

ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के आधार पर हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 96 हजार 169 संक्रमित हैं। 56 हजार 316 का इलाज चल रहा है। 36 हजार 823 ठीक हो गए हैं और 3029 की मौत हो चुकी है।

अपडेट्स...

सीआरपीएफ के 3 जवानों की कोरोना रिपोर्ट और पॉजिटिव आई है। अब तक इस पैरा मिलिट्री फोर्स के 294 जवान संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 177 ठीक हो चुके हैं।
गुजरात के अहमदाबाद में कुछ प्रवासी मजदूरों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। उनके 2 वाहनों में तोड़फोड़ की। झड़प में 2 पुलिसकर्मी जख्मी हुए। प्रवासी अपने गृह राज्य जाना चाहते हैं, जबकि पुलिस उन्हें रोक रही है।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि वे दूसरे प्रदेशों में फंसे राज्य के श्रमिकों को लाने के लिए कुछ दिनों में 115 ट्रेनों का इंतजाम करने पर विचार कर रही हैं। राज्य सरकार इन मजदूरों का किराया चुकाएगी।
दिल्ली में पशुपालन विभाग का दफ्तर 48 घंटे के लिए सील कर दिया गया है। यहां एक ऑफिसर कोरोना पॉजिटिव पाए गए। ये ऑफिसर 13 मई को ऑफिस आए थे।
श्रीनगर में 5 डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वे एक ही संक्रमित का इलाज कर रहे थे।
ग्रेटर नोएडा स्थित ओप्पो मोबाइल कंपनी के 6 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके बाद इस कंपनी में कामकाज अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।
कर्नाटक ने गुजरात, महाराष्ट्र, केरल और तमिलनाडु के लोगों को 31 मई तक राज्य में प्रवेश पर रोक लगा दी है।
केरल सरकार ने हॉटस्पॉट से बाहर के इलाकों में बस सेवा शुरू करने का फैसला किया है। हालांकि, जिले से बाहर वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी।


26 राज्य, 7 केंद्र शासित प्रदेशों में फैला संक्रमण

कोरोनावायरस संक्रमण 26 राज्यों में फैला है। 7 केंद्र शासित प्रदेश भी इसकी चपेट में हैं। इनमें दिल्ली, चंडीगढ़, अंडमान-निकोबार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पुडुचेरी और दादरा एवं नगर हवेली शामिल हैं।

राज्य

कितने संक्रमित कितने ठीक हुए कितनी मौत
महाराष्ट्र 33053 7668 1198
गुजरात

11380 4499 659
तमिलनाडु 11224 4172 79
दिल्ली 10054 4485 160
राजस्थान

5375 3068 133
मध्यप्रदेश 4977 2403 248
उत्तरप्रदेश 4464 2636 112
पश्चिम बंगाल 2677 959 238
आंध्रप्रदेश 2432 1552 50
पंजाब 1964
1366

35
तेलंगाना 1551 992 34
बिहार 1392 473 8
कर्नाटक 1231 521 37
जम्मू-कश्मीर 1183 575 13
हरियाणा

912 563 14
ओडिशा 876 277 4
केरल

602
497

4
झारखंड

223 113 3
चंडीगढ़ 196 51 3
त्रिपुरा 165 85 0
असम 105 42 3
उत्तराखंड 93 52 1
छत्तीसगढ़ 85 59 0
हिमाचल प्रदेश

80 40 3
लद्दाख 43 24 0
अंडमान-निकोबार

33 33 0
गोवा 31 7 0
पुडुचेरी

17 9 0
मेघालय 13 12 1
मणिपुर 7 2 0
मिजोरम 1 1 0
अरुणाचल प्रदेश 1 1 0
दादर एंड नगर हवेली 1 1 0

ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 96 हजार 169 संक्रमित हैं। 56 हजार 316 का इलाज चल रहा है। 36 हजार 823 ठीक हो गए हैं और 3029 की मौत हो चुकी है।

5 राज्य और 1 केंद्र शासित प्रदेश का हाल

मध्यप्रदेश, संक्रमित- 4977: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज रात 8 बजे प्रदेश की जनता को संबोधित करेंगे। इसमें पता चलेगा कि राज्य में लॉकडाउन-4 की रूप-रेखा कैसी होगी। भोपाल, इंदौर, उज्जैन और बुरहानपुर का रेड जोन में रहना तय लग रहा है। यहां कंटेनमेंट एरिया को बफर में बदलकर इसके बाहर कुछ ढील दी जा सकती है।

यह तस्वीर मध्यप्रदेश के रीवा की है। ये प्रवासी मजदूर मिनी ट्रक से उत्तरप्रदेश के लिए निकले हैं। ये जिस तरह कम जगह में बैठकर सफर कर रहे हैं, इससे इनकी तकलीफ समझी जा सकती है, लेकिन इनका मानना है कि यह पैदल चलने से तो अच्छा है।

महाराष्ट्र, संक्रमित- 33053: यहां अब कंटेनमेंट के साथ सीलबंद जोन का विकल्प भी शामिल किया गया है। इसके तहत अगर किसी इमारत या हाउसिंग सोसायटी की कॉलोनी में कोई संक्रमित पाया जाता है तो पूरी कॉलोनी की बजाय उस इमारत या कैम्पस को सीलबंद किया जाएगा। यहां मेडिकल छोड़कर बाकी सभी व्यावसायिक गतिविधियां बंद रहेंगी।

उत्तरप्रदेश, संक्रमित- 4464: यहां 24 घंटे में रिकॉर्ड 9 हजार 114 सैंपल की जांच हुई है। इनमें 208 पॉजिटिव मिले। यह एक दिन में संक्रमितों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। अब तक 2 हजार 636 मरीज ठीक हो चुके हैं और 120 की मौत हुई है।
मुं
यह तस्वीर प्रयागराज की है। ये मजदूर अपने गांव जा रहे हैं। दूसरे राज्यों से पैदल चले मजदूरों को अगर रास्ते में कोई वाहन मिल रहा है तो वे खुद को खुशकिस्मत समझ रहे हैं।
राजस्थान, संक्रमित- 5375: यहां सोमवार को संक्रमण के 173 मामले सामने आए। इनमें से डूंगरपुर में 64, जयपुर और भीलवाड़ा में 22-22, उदयपुर में 15, बाड़मेर में 10, भरतपुर और बीकानेर में 6-6, दौसा में 5, सीकर, बांसवाड़ा और पाली में 4-4, धौलपुर में 3, कोटा, नागौर और राजसमंद में 2-2, जबकि चित्तौड़गढ़ और झुंझुनूं में 1 मरीज मिला। राज्य में सोमवार को 2 लोगों की मौत हुई और 13 ठीक भी हुए।
दिल्ली, संक्रमित- 10054: यहां सोमवार को 299 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई, 283 मरीज ठीक हुए और 12 की मौत हुई। यहां कुल संक्रमितों में से 5409 का इलाज चल रहा है, जबकि 4485 मरीज ठीक हो चुके हैं।

यह तस्वीर दिल्ली की है। यहां मजदूरी करने वाले सत्येंद्र कुमार पैदल चल-चलकर थक चुकी अपनी बेटी के पैर दबा रहे हैं। यह परिवार 3 दिन पहले उत्तरप्रदेश के लिए चला था, लेकिन राज्य की सीमा पर इन्हें पुलिस ने रोक दिया।
बिहार, संक्रमित- 1392: यहां सोमवार को 72 कोरोना संक्रमित मिले। इनमें से गोपालगंज में 31, बेगूसराय में 15, मुंगेर में 7, नालंदा में 5, सहरसा में 3, जबकि खगड़िया, नवादा सुपौल और पूर्णिया में 1-1 मरीज मिला। राज्य में लॉकडाउन-4 में कितनी छूट मिलती है इसका फैसला सरकार 1-2 दिन में करेगी। अभी लॉकडाउन-3 के नियम चलते रहेंगे।

Share:

Leave a Comment