enewsmp.com
Home देश-दुनिया देश में संक्रमितों की संख्‍या 1 लाख पार, 39 हजार स्‍वस्‍थ हुए, 3155 मौतें

देश में संक्रमितों की संख्‍या 1 लाख पार, 39 हजार स्‍वस्‍थ हुए, 3155 मौतें

दिल्ली (ईन्यूज एमपी)- देश में कोरोना संक्रमितों की संख्‍या 1 लाख से अधिक हो गई है। 18 मई, सोमवार की रात तक प्राप्‍त आंकड़ों के अनुसार भारत में इस समय 1 लाख 293 कोरोना संक्रमित हैं। इनमें से 57 हजार 926 एक्टिव केस हैं। अभी तक 39 हजार 206 लोग स्‍वस्‍थ होकर घर जा चुके हैं और मृतकों का आंकड़ा 3155 है। राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों से मिली सूचनाओं के मुताबिक देश में सोमवार को कुल 1,987 नए मामले सामने आए और संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 97,376 पर पहुंच गया। सोमवार को 66 लोगों की मौत हुई, जिसमें गुजरात में 35, दिल्ली में 12, बंगाल में 6, तमिलनाडु, पंजाब व मध्य प्रदेश में तीन-तीन, जम्मू-कश्मीर में दो और असम व बिहार में एक-एक मौत शामिल है। राजधानी दिल्ली में नए मामलों में कमी नहीं आ रही है। सोमवार को 299 नए केस मिले और संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10,054 हो गई। महाराष्ट्र, गुजरात और तमिलनाडु के बाद दिल्ली देश का चौथा ऐसा राज्य है जहां 10 हजार से ज्यादा कोरोना के मरीज हैं।

देश में कुल संक्रमितों की संख्‍या राज्‍यवार

महाराष्ट्र - 33,053

गुजरात - 11,746

तमिलनाडु - 11,760

दिल्ली - 10,054

राजस्थान - 5,202

मध्य प्रदेश - 5,135

उत्तर प्रदेश - 4,511

बंगाल - 2,825

आंध्र प्रदेश - 2,432

पंजाब - 2,046

तेलंगाना - 1,551

बिहार - 1,392

जम्मू-कश्मीर - 1,289

कर्नाटक - 1,246

हरियाणा - 895

ओडिशा - 885

केरल - 630

झारखंड - 277

चंडीगढ़ - 191

त्रिपुरा - 167

उत्तराखंड - 98

असम - 104

हिमाचल प्रदेश - 86

छत्तीसगढ़ - 93

लद्दाख - 45

अंडमान-निकोबार -33

गोवा - 37

मेघालय -13

पुडुचेरी - 12

मणिपुर - 7

मिजोरम - 1

अरुणाचल -1

जानिये राज्‍यों में आज क्‍या हाल रहे

गुजरात में फिर 366 नए केस मिले

गुजरात में भी हालात सुधर नहीं रहे हैं। राज्य में 366 नए केस के साथ संक्रमितों की संख्या 11,746 हो गई है। राज्य में अब तक 694 लोगों की मौत भी हो चुकी है। सबसे ज्यादा राजधानी अहमदाबाद , सूरत और वडोदरा प्रभावित हुए हैं।
है। सोमवार को 108नए मामलों के साथ मरीजों का आंकड़ा 1,392 पर पहुंच गया।

मध्य प्रदेश-जम्मू व कश्मीर में स्थिति अब पहले से गंभीर

मध्य प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भी कोरोना से स्थिति गंभीर होते जा रही है। सोमवार को मध्य प्रदेश में 108 और जम्मू-कश्मीर में 106 नए मामले सामने आए हैंं और दोनों ही राज्यों में मरीजों की संख्या बढ़कर क्रमशः 5,243 और 1,289 हो गई।

बंगाल में 3 हजार के करीब संक्रमित

बंगाल में भी हालात सुधरते नजर नहीं आ रहे हैं। 148 नए मामलों के साथ संक्रमितों की संख्या 2,825 हो गई है। इसी तरह असम में 104, झारखंड में 277, उत्तर प्रदेश में 4,511 , पंजाब में 2,046 और हिमाचल में 86 मरीज अब तक सामने आ चुके हैं।

तमिलनाडु में सामने आए 536 नए मामले

तमिलनाडु में फिर 536 नए मामले सामने आए हैं। पिछले कुछ दिनों से राज्य में लगातार पांच सौ से ज्यादा नए मामले सामने आ रहे हैं। राज्य में संक्रमितों की संख्या 11,760 हो गई है। आंध्र प्रदेश में अब तक 2,432, कर्नाटक में 1,246 और केरल में 630 कोरोना पॉजिटिव सामने आ चुके हैं।

Share:

Leave a Comment