enewsmp.com
Home मनोरंजन रामायण सीरियल के एक और चर्चित किरदार का हुआ निधन....

रामायण सीरियल के एक और चर्चित किरदार का हुआ निधन....

रामायण सीरियल में निषाद राज की भूमिका निभाने वाले अभिनेता चंद्रकांत पंड्या का निधन हो गया है। चंद्रकांत पंड्या 72 वर्ष के थे और कुछ समय से बीमार चल रहे थे। चंद्रकांत पंड्या के निधन की सूचना सबसे पहले रामायण में राम की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल और सीता बनी दीपिक चिखलिया ने दी। दोनों ने सोशल मीडिया पर चंद्रकांत पंड्या की तस्वीर शेयर की और निधन पर दुख जताया। लक्ष्मण की भूमिका निभाने वाले लहरी ने भी श्रद्धांजलि दी। चंद्रकांत पंड्या की गिनती एक मंझे कलाकार के रूप में होती थी। रामायण के अलावा उन्होंने ‘प्रेम लगन’, ‘प्यार हो गया’, ‘परिवार ना पंखी’, ‘होते होते प्यार हो गया’ और ‘चुंदड़ी नी लाज’ समेत कई फिल्मों में काम किया। उनकी अधिकांश फिल्में गुजराती हैं।

अरुण गोविल ने अपने ट्वीट में लिखा, धारावाहिक रामायण में निषादराज की भूमिका निभाने वाले चंद्रकांत पांडे जी का निधन कला जगत के लिए एक बड़ी हानि है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति और सद्गति दें यही प्रार्थना है।


वहीं दीपिका चिखलिया ने चंद्रकांत पांड्या के निधन पर उनकी फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट की और लिखा ‘#RIP चंद्रकांत पांड्या, “रामायण” के निषाद राज।‘

वहीं सुनिल लहरी ने लिखा, ‘रामायण के एक और कलाकार निषाद राज का अभिनय वाले कलाकार चंद्रकांत जी अब हमारे बीच नहीं रहे। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। ओम शांति।‘


हाल ही में हुआ था अरविंद त्रिवेदी का निधन

बता दें, हाल ही में अरविंद त्रिवेदी का निधन हो गया था, जिन्होंने रामाणय में रावण की भूमिका निभाई थी। हाल ही में रामायण सीरियल चर्चा का विषय रहा, क्योंकि लॉकडाउन के दौरान इसका प्रसारण किया गया था। लोगों ने इस सीरियल को खूब देखा और टीआरपी के मामले में इसने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे।

Share:

Leave a Comment