enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश प्रवासी भारतीय सम्मेलन का पहला दिन, मौजूद रहे शिवराज, विदेश मंत्री ने कहा- प्रवासियों को कई सुविधाएं देने पर काम कर रही है भारत सरकार....

प्रवासी भारतीय सम्मेलन का पहला दिन, मौजूद रहे शिवराज, विदेश मंत्री ने कहा- प्रवासियों को कई सुविधाएं देने पर काम कर रही है भारत सरकार....

इंदौर (ईन्यूज एमपी)-इंदौर में तीन दिन चलने वाला प्रवासी भारतीय सम्मेलन रविवार को शुरू हो गया। पहले दिन युवा प्रवासी भारतीयों के सेशन को संबोधित करते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने विदेशों में बसे भारतीयों की सुविधा बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों का जिक्र किया। कहा, कुछ और देश भारतीयों को वीजा और काम की अनुमति देने के प्रावधानों को उदार बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं।


सरकार विदेशों में भारतीय लोगों के लिए बेहतर माहौल, सुरक्षा और संभावनाओं का द्वार खोलने के लिए कई देशों के साथ करार कर चुकी है। दुनियाभर के देशों के साथ सामंजस्य स्थापित कर रही है ताकि विदेश जाने पर किसी भी भारतीय को कोई संकट नहीं आए। विदेशों में भारतवंशी युवाओं के लिए बेहतर कार्यस्थल विकसित हों, उन्हें यात्रा का और सुरक्षित अनुभव मिले तथा भेदभाव रहित व्यवहार सुनिश्चित करने की दिशा में केंद्र सरकार काम कर रही है। सरकार ने जर्मनी, डेनमार्क, पुर्तगाल, फ्रांस और ब्रिटेन के साथ हाल ही में माइग्रेशन और यात्राओं को लेकर साझेदारी की है। ऑस्ट्रिया के साथ हाल ही में ‘‘वर्किंग हॉलीडे’’ कार्यक्रम पर दस्तखत किए हैं और ऑस्ट्रेलिया सरकार ने भारतीय पेशेवरों के लिए बेहतर वातावरण की पेशकश की है। कुछ और देश भारतीयों को वीजा और काम की अनुमति देने के प्रावधानों को आसान बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं।

भारत के युवा दुनिया से हमें जोड़ने में बड़ी भूमिका निभा रहा हैं। ये आपसी रिश्तों का ही असर है कि 34 मिलियन भारतीय आज विदेशों में हैं। प्रधानमंत्री इसीलिए कहते हैं, हमारा खून का रिश्ता है पासपोर्ट का नहीं। आप जब एयरपोर्ट से आए होंगे तो यहां का इन्फ्रास्ट्रक्चर देखा होगा। किस तरह से विकास हो रहा है। इंदौर में जो इन्फ्रास्ट्रक्चर देख रहे हैं वो प्रधानमंत्री मोदी के गति शक्ति मिशन का परिणाम है।

इससे पहले संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि आप इंदौर आए हैं तो एक बार समय निकालकर सराफा बाजार जरूर जाएं। एक बार जाएंगे तो बार-बार जाने का मन करेगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्री ठाकुर की बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, मैं तो कहता हूं कि आप सभी छप्पन दुकान भी जाइएगा। केंद्रीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी इंदौर की तारीफ की। उन्होंने कहा, इंदौर न केवल देश का सबसे स्वच्छ शहर है, बल्कि यह बड़े दिलवालों का भी शहर है।
जयशंकर ने इंदौर की सफाई की तारीफ करते हुए कहा लोग इंदौर को देश के सबसे स्वच्छ शहर के रूप में जानते हैं। आप सभी ये भी जानते हैं कि ये शहर आतिथ्य और हृदय से स्वागत करने के नाम पर भी जाना जाता है। जो लोग लंबे अंतराल के बाद इंदौर आए हैं उन्होंने नोटिस किया होगा कि यहां डिजीटल एक्टिविटी और इन्फ्रास्ट्रक्चर में काफी बदलाव हो गया है। टेक्नोलॉजी और स्पोर्ट्स के साथ स्टार्टअप और टूरिज्म में युवाओं की ऊर्जा अकल्पनीय है।

युवाओं ने दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप देश बनाया : ठाकुर
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा पिछले साल भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। भारत के युवाओं ने ही पिछले आठ साल में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप देश बनाने में भूमिका निभाई। 80 हजार से ज्यादा स्टार्टअप भारत में हैं। जहां दुनिया कोरोना से लड़ रही थी, उस समय भारत के युवा अपने स्टार्टअप को यूनिकॉर्न का दर्जा दिलाने का काम कर रहे थे। उस समय भारत के 50 स्टार्टअप को यूनिकॉर्न का दर्जा मिला।

मीडिया से बोले केंद्रीय मंत्री ठाकुर, मंदी नहीं, हम नई ऊंचाईयों को छुएंगे

मीडिया से चर्चा में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारत ने कोविड में आपदा में अवसर ढूंढे हैं। हम आने वाले समय में नई ऊंचाइयों को छुएंगे। कोविड के समय पीएम ने स्पष्ट कर दिया था कि हम पेंडेमिक से तो निपट ही रहे हैं भविष्य में ऐसी स्थिति न बने इसके लिए भी कोशिशें कर रहे हैं। इसलिए हम आने वाले समय में नई ऊंचाइयों को छूने का काम करेंगे। हम पासपोर्ट का रंग नहीं खून के रिश्ते को मानते हैं। और दुनिया के किसी भी देश में कोई भी भारतीय किसी भी जाति-संप्रदाय को हो वह भारतीय है, हमारे परिवार का हिस्सा मानते हैं। भारत सरकार ने ईज ऑफ डूइंग का काम किया है। ऐसे हजारों कानून जो व्यापारियों को बाधा बनते थे उन्हें खत्म करने का काम किया है।

कल आएंगे पीएम, समापन सत्र को संबोधित करेंगी राष्ट्रपति
तीन दिन तक चलने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन में 70 देशों के 3200 प्रवासी भारतीय शामिल हो रहे हैं। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शामिल होंगी। गुयाना के राष्ट्रपति मो. इरफान अली मुख्य अतिथि और सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी विशेष अतिथि होंगे। गेस्ट ऑफ ऑनर ऑस्ट्रेलिया हाउस ऑफ पार्लियामेंट की सदस्य जेनेटा मेस्क्रेन्हेन्स रहेंगी।

भारतीय न हो तो कई कंपनियों का काम ठप हो जाए : शिवराज
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, एडोब जैसी बहुराष्ट्रीय कंपनियों में भारतीय ही भारतीय नजर आएंगे। डेवलपमेंट से लेकर बोर्ड रूम तक भारतीय हैं। कई जगह भारतीय न हो तो कंपनी का ही काम ठप हो जाए। उन्होंने कहा कोई पक्षी यदि डाल पर बैठा है तो उसे पेड़ या डाल पर नहीं अपने पंखों पर भरोसा है। भारतीय इंजीनियरों ने अपने दम पर लोहा मनवाया है। खेल, टेक्नोलॉजी, स्टार्टअप में भारत आगे बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर में आयोजित प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में यूके से आए फुटबॉल फन एप्प के संस्थापक व सीईओ अमित सिंह राठौर ने भेंट कर मध्यप्रदेश में टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में निवेश के संबंध में चर्चा की।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर में आयोजित प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में यूके से आए फुटबॉल फन एप्प के संस्थापक व सीईओ अमित सिंह राठौर ने भेंट कर मध्यप्रदेश में टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में निवेश के संबंध में चर्चा की।
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इंदौर में प्रवासी भारतीय सम्मेलन के पहले दिन मलेशिया के मानव संसाधन विकास मंत्री सिवा कुमार वरथराजू नायडू से आपसी सहयोग के मुद्दे पर द्विपक्षीय चर्चा की।


सुबह 11 बजे दूसरे सत्र की शुरुआत हुई। इस सत्र में रोल ऑफ डायसपोरा यूथ इन इनोवेशन एंड न्यू टेक्नोलॉजी विषय पर विदेश से आए प्रवासियों ने अपने बारे में जानकारी दी। इस सत्र के मुख्य अतिथि और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि यहां हम स्टार्टअप के यूनिकॉर्न बनने के तरीकों को साझा करेंगे। चिली से आए कूपर डॉट कॉम के फाउंडर अमित सोडानी ने कहा मैंने देश के इस सबसे स्वच्छ शहर को देखा। स्वच्छ भारत अभियान का यह जीता जागता उदाहरण है। यहां के डेवलपमेंट में सरकार और अधिकारियों का टॉप टू बॉटम कमिटमेंट देखने को मिला। यह वाकई प्रशंसनीय है।

सूरीनाम के राष्ट्रपति उज्जैन पहुंचे, इलेक्ट्रिक कार्ट में महाकाल लोक घूमे

प्रवासी भारतीय सम्मेलन की शुरुआत के बीच सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी पत्नी के साथ उज्जैन पहुंचे। यहां उन्होंने महाकाल के दर्शन किए। इससे पहले उन्होंने ई कार्ट में बैठकर महाकाल लोक देखा। उज्जैन में कलेक्टर आशीष सिंह ने राष्ट्रपति को स्वागत किया।


सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी पत्नी के साथ उज्जैन पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान महाकाल की विशेष पूजा की। संतोखी और उनकी पत्नी ने
ई कार्ट से उतरकर वे महाकाल मंदिर पहुंचे। यहां उन्हें कलेक्टर आशीष सिंह ने स्वागत किया। महाकाल मंदिर के प्रशासक संदीप सोनी और एसपी सत्येंद्र शुक्ला भी मौजूद थे।


मुख्यमंत्री शिवराज ने किया सूरीनाम गणराज्य के राष्ट्रपति संतोखी का स्वागत

इससे पहले प्रवासी भारतीय सम्मेलन में शामिल होने के लिए सूरीनाम गणराज्य के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी शनिवार रात इंदौर पहुंचे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर इंदौर के प्रभारी तथा गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा भी मौजूद थे। सूरीनाम दक्षिण अमेरिका महाद्वीप का एक छोटा सा देश है।

Share:

Leave a Comment