enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश एमपी में IPS और राज्य पुलिस सेवा अधिकारियों के तबादले.…..

एमपी में IPS और राज्य पुलिस सेवा अधिकारियों के तबादले.…..

भोपाल (ईन्यूज एमपी)- विधानसभा चुनावों से पहले मप्र शासन कार्य सुविधा की द्रष्टि से पुलिस अधिकारियों के तबादले कर रहा है, शासन ने चार अलग अलग आदेश निकाले हैं जिसमें IPS और राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों के तबादला आदेश हैं। मप्र गृह विभाग ने भारतीय पुलिस सेवा के 1994 बैच के अधिकारी डीपी गुप्ता को ADGP होमगार्ड जबलपुर से स्थानांतरित कर ADGP पुलिस मुख्यालय पदस्थ किया है।

उधर पुलिस मुख्यालय से जारी तबादला आदेशों में सिवनी में पदस्थ कार्यवाहक उप निरीक्षक महेश दुबे को विशेष शाखा जोन पुलिस मुख्यालय भोपाल पदस्थ किया है वहीँ कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक बृजेन्द्र उरमलिया को उमरिया से कटनी, बालमुकुंद रघुवंशी को बैतूल से भोपाल (नगरीय), जितेन्द्र गोसर को धार से उज्जैन और अजय त्रिपाठी को सतना से जबलपुर ट्रांसफर किया है एक अन्य आदेश में नर्मदापुरम में पदस्थ इंस्पेक्टर हेमंत श्रीवास्तव को भोपाल (नगरीय) भेजा है।

Share:

Leave a Comment