enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश उत्तर भारत में 20 मई तक गंभीर लू का अलर्ट, दिल्ली में 45 के पार जा सकता है पारा

उत्तर भारत में 20 मई तक गंभीर लू का अलर्ट, दिल्ली में 45 के पार जा सकता है पारा

इंदौर(ईन्यूज एमपी ). _ मौसम विभाग ने उत्तर भारत में एक बार फिर गर्मी बढ़ने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने 20 मई तक उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में गंभीर लू चलने की चेतावनी जारी की है। इस बीच राजधानी दिल्ली में पारा 45 डिग्री के पार जाने की भी संभावना जताई गई है। 20 मई तक पंजाब और दिल्ली में भीषण गर्मी पड़ सकती है।मौसम विभाग ने कहा कि पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में 17-20 मई के दौरान और पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में 18-20 मई के दौरान गंभीर लू चल सकती है। मौसम विभाग ने इसके अलावा झारखंड और ओडिशा में भी सोमवार तक हीट वेव चलने का अलर्ट जारी किया है। वहीं दूसरी ओर पश्चिम बंगाल और बिहार में मौसम में थोड़ा बदलाव महसूस होगा और भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।मौसम विभाग ने बताया कि गुरुवार को राजस्थान में सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया क्योंकि कई जगहों पर पारा 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, हरियाणा, गुजरात, उत्तर प्रदेश , बिहार और मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में भी ऐसा ही मौसम रहा, जहां तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री अधिक था।

Share:

Leave a Comment