enewsmp.com
Home सीधी दर्पण भाजपा के प्रशिक्षण शिविर में सीधी जिले के कई नेता लेंगे भाग...... 

भाजपा के प्रशिक्षण शिविर में सीधी जिले के कई नेता लेंगे भाग...... 

सीधी(ईन्यूज एमपी)-भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद वी डी शर्मा के अगुवाई में प्रदेश के सभी जिला केंद्रो पर कार्यकर्ता पदाधिकारियों के वैचारिक प्रबोधन की दृष्टि से जिला प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है । विषय वक्ताओं का प्रशिक्षण शिविर राजधानी भोपाल में प्रदेश पार्टी कार्यालय में 27 नवंबर को आयोजित किया जा रहा है। जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा संगठन निर्माण की कला के साथ साथ पार्टी की गतिविधियों एवं कार्यक्रमों को बताया जाएगा।

जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे ने बताया कि जिले से विषय और वक्ताओं की घोषणा भाजपा जिला अध्यक्ष इन्द्र शरण सिंह चौहानने की जिसमें भाजपा इतिहास एवं विकास जिलाध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान, अखिलेश पांडे, भारत का वैश्विक परिदृश्य प्रदेश महामंत्री एवं चुरहट विधायक शरदेन्दु तिवारी, धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम, भारत का बढ़ता सुरक्षा सामर्थ्य सांसद श्रीमती रीती पाठक, बद्री मिश्रा, विस्तार योजना सीधी विधायक केदारनाथ शुक्ला, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डा राजेश मिश्रा, हमारा विचार परिवार रवि केसरी, पुनीत नारायण शुक्ला, अपनी कार्य पद्धति और संगठन संरचना में हमारी भूमिका डॉ विक्रम सिंह चौहान, प्रमोद द्विवेदी, व्यक्तित्व विकास विश्व बंधु धर द्विवेदी, रामप्रसाद वैश, 2014 के बाद आया युगांतरकारी परिवर्तन रविचन्द सिंह परिहार, विवेक सिंह चौहान, पिछले 7 वर्षों में अंत्योदय पहल विनय सिंह चौहान, जीतेन्द्र सिंह चौहान, ज्योति कुशवाहा, आत्मनिर्भर भारत अंजू पाठक, विवेक कोल, मीडिया के व्यवहार एवं उपयोग सुनीता रानी वर्मा, सुरेंद्र मणि दुबे,  अम्बूज पांडे, सोशल मीडिया की समझ आशीष मिश्रा, दिलीप सिंह चौहान, बदली हुई परिस्थितियों में भाजपा का दायित्व- भाजपा के वैशिष्ट की समझ राजमणि साहू,  डॉ यूँ के श्रीवास्तव,अमित प्रधान, भारत की मुख्य विचारधाराएं पूर्व जिला अध्यक्ष के के तिवारी,अमलेश्वर चतुर्वेदी,  प्रदेश भाजपा सरकार की कल्याणकारी योजनाएं पूजा सिंह कुशराम, पूनम सोनी जिले से भोपाल में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में भाग लेंगे।

Share:

Leave a Comment