enewsmp.com
Home सीधी दर्पण नवागत जनपद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष सहित सदस्यों ने लिया शपथ |

नवागत जनपद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष सहित सदस्यों ने लिया शपथ |

सीधी: सिहावल (ईन्यूज एमपी). आज प्रदेश भर में कई जनपद पंचायत में शपथ ग्रहण का कार्यक्रम आयोजित हुआ इसी के मद्देनजर सीधी जिले के सिहावल जनपद में अध्यक्ष उपाध्यक्ष सहित सदस्यों ने शपथ ग्रहण किया। जनपद सिहावल में अध्यक्ष श्रीमती राजकुमारी श्रीमान सिंह एवं उपाध्यक्ष मनोज सिंह चंदेल के द्वारा शपथ ग्रहण किया गया। जिसमें सिहावल जनपद के पूर्व जनपद अध्यक्ष श्री मान सिंह के द्वारा नवागत जनपद सदस्यों को शपथ दिलवाई गई।

जनपद के सीईओ अनिल तिवारी सहित जनपद के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। साथ ही सिंहावल जनपद के समस्त सदस्य एकत्रित रहें। अब दोबारा श्रीमती राजकुमारी श्री मान सिंह ने लिया अध्यक्ष पद का शपथ।

श्रीमती राजकुमारी का इतिहास
स्वर्गीय इंद्रजीत कुमार पटेल की बहू है श्रीमती राजकुमारी श्रीमान सिंह जो 2000 में जनपद सदस्य निर्वाचित होकर आई थी और सदस्यों के द्वारा अध्यक्ष पद की कुर्सी पर बैठाया गया था।

पुनः दोबारा आज 2022 में अध्यक्ष पद की शपथ ली। पूर्व में पति रह चुके हैं जनपद अध्यक्ष मान सिंह 2015 से 2022 तक जनपद अध्यक्ष के दायित्व का किया निर्वाहन, चार बार रह चुके हैं जिला पंचायत सदस्य पूर्व स्वर्गीय इंद्रजीत कुमार के पुत्र है श्रीमान सिंह एवं पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल के छोटे भाई हैं सिंह।

उपाध्यक्ष की कुर्सी पर बैठे मनोज सिंह चंदेल आपको बताते चलें कि पहली बार जनपद सदस्य का चुनाव लड़े मनोज सिंह चंदेल 15 मत से सदस्यों ने चुना था अपना उपाध्यक्ष इससे पूर्व ग्राम पंचायत दुधमनिया से सरपंच रह चुके हैं। कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता माने जाते हैं

चंदेल। वहीं शपथ ग्रहण समारोह में सदस्यों ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को पुष्पमाला से स्वागत किए। और अपने-अपने कुर्सी पर विराजमान हुए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष। वही अध्

Share:

Leave a Comment