enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश *वनांचल क्षेत्र भुईमाड़़ मे भाजपाइयों ने फूंका नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह का पुतला*

*वनांचल क्षेत्र भुईमाड़़ मे भाजपाइयों ने फूंका नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह का पुतला*

भुईमाड़़(ईन्यूज एमपी)- मध्य प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह द्वारा अनुसूचित जनजाति वर्ग की रानी कमलापति के बारे में की गई अशोभनीय टिप्पणी का विरोध अब वनांचल क्षेत्र भुईमाड़़ पहुंच चुका है, रविवार करीबी दो बजे भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल कुशमी के द्वारा भुईमाड़़ तिराहे पर विरोध प्रदर्शन करते हुए नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह का पुतला दहन किया गया। इस दौरान जनजाति का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान, गोविंद सिंह मुर्दाबाद, मुर्दाबाद। कांग्रेस पार्टी हाय हाय, हाय हाय के उद्घोष किया गया, पुतला दहन के बाद भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र बैस द्वारा कहा गया कि रानी कमलापति अनुसूचित जाति वर्ग से होते हुए महारानी और विदुषी महिला थी। जिनके नाम पर विश्व स्तरीय भोपाल के रेलवे स्टेशन का नाम रानी कमलापति रखा गया है। किंतु जनजातियों का गौरव कांग्रेसियों को बर्दाश्त नहीं होता है।भाजपा मांग करती है कि कांग्रेश इस मामले में माफी मांगे, इस मौके पर भाजपा कुशमी मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा सुरेंद्र बैस, राजेंद्र साहू, रामजियावन गुप्ता, महेंद्र सिंह,अमरपाल सिंह, लालदेव सिंह,नरेशकली सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में महिला एवं पुरूष उपस्थित थे।

Share:

Leave a Comment