सीधी(ईन्यूज एमपी)- संचालनालय स्वास्थ्य सेवाए मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा आदेश जारी करते हुए डॉ. दीपरानी इसरानी स्त्री रोग विशेषज्ञ को जिला चिकित्सालय सीधी का सिविल सर्जन नियुक्त किया गया है | जी हां पूर्व सिविल सर्जन के सेवा निवृत्त होने के उपरांत जिला प्रशासन द्वारा कार्य सुविधा की दृष्टि से डॉ. दीपरानी को सिविल सर्जन का प्रभार सौपा गया था जिस पर आज संचालनालय भोपाल द्वारा आदेश जारी करते हुए उन्हें सिविल सर्जन और आहरण सवितरण का प्रभार सौप दिया गया है |