enewsmp.com
Home सीधी दर्पण यात्रा की गतिविधियों की जानकारी पोर्टल पर अवश्य दर्ज करायें- IAS राहुल धोटे,विकसित भारत संकल्प यात्रा के नोडल अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण...

यात्रा की गतिविधियों की जानकारी पोर्टल पर अवश्य दर्ज करायें- IAS राहुल धोटे,विकसित भारत संकल्प यात्रा के नोडल अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण...


सीधी(ईन्यूज एमपी)- कलेक्टर साकेत मालवीय के निर्देशन में विकसित भारत संकल्प यात्रा के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राहुल धोटे ने कहा कि यात्रा के दौरान की जाने वाली गतिविधियों को दर्ज करने के लिए भारत सरकार द्वारा पोर्टल विकसित किया गया है जिसकी निगरानी केन्द्रीय सरकार द्वारा किया जाएगा। इसलिए यात्रा की गतिविधियों की जानकारी यात्रा समाप्ति के पश्चात प्रत्येक दिन दर्ज करना आवश्यक होगा। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने कहा कि जिले को सात आईईसी वैन प्राप्त हो रहे है। प्रत्येक वैन के माध्यम से प्रत्येक दिन दो ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम होंगे। शिविर प्रातः 10 बजे से सायं 05 बजे तक आयोजित होंगे जिसमें पंचायत विभाग, आजीविका मिशन, कृषि विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा अपने स्टाल लगाकर हितग्राहियों को लाभान्वित किया जायेगा। शिविर में विशेष रूप से स्वास्थ्य जांच की व्यवस्था की जाएगी। लोगों को आयुष्मान कार्ड के विषय में जानकारी प्रदान की जाएगी। वरिष्ठजनों तथा विशिष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया जावेगा। साथ ही योजना के लाभार्थियों के जीवन में आए सकारात्मक परिवर्तनों को भी साझा किया जावेगा। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने कहा कि इस अभियान के अंतर्गत वंचित सभी पात्र हितग्राहियों को जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जावेगा।

डीआईओ एनआईसी दशरथ प्रजापति द्वारा पोर्टल पर जानकारी अद्यतन करने के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया।

Share:

Leave a Comment