enewsmp.com
Home सीधी दर्पण सीधी में उप मुख्यमंत्री का किया गया आत्मीय स्वागत

सीधी में उप मुख्यमंत्री का किया गया आत्मीय स्वागत

सीधी (ईन्यूज़ एमपी)- उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल के सीधी प्रवास के दौरान जिलेवासियों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। श्री शुक्ल का जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं आमजनों ने जगह-जगह भव्य स्वागत किया। विधायक सीधी रीती पाठक, जनपद पंचायत सीधी के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह परिहार, भाजपा जिलाध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान सहित गणमान्य नागरिकों द्वारा जमोड़ी तोरण द्वार पर उपमुख्यमंत्री का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। कलेक्टर सीधी साकेत मालवीय, पुलिस अधीक्षक डॉ रवीन्द्र वर्मा, अपर वनमंडलाधिकारी क्षितिज कुमार तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राहुल धोटे ने भी सीधी प्रवास के दौरान पुष्प गुच्छ भेंट कर उप मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

Share:

Leave a Comment