enewsmp.com
Home सीधी दर्पण कलेक्टर पहुंचे ओला प्रभावित क्षेत्रों में,फसल नुकसान का किया निरीक्षण, किसानों को आश्वस्त कर अधिकारियों को दिए निर्देश...

कलेक्टर पहुंचे ओला प्रभावित क्षेत्रों में,फसल नुकसान का किया निरीक्षण, किसानों को आश्वस्त कर अधिकारियों को दिए निर्देश...

सीधी (ईन्यूज एमपी)- सीधी कलेक्टर साकेत मालवीय द्वारा जिले में विगत दिनों असमय बारिश एवं ओलावृष्टि के कारण किसानों की फसलों में संभावित नुकसान का आंकलन करने के सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। कलेक्टर साकेत मालवीय ने आज तहसील गोपद बनास के ग्राम तेगवा, सिरसी एवं बरंबाबा का भ्रमण कर असमय बारिश एवं ओलावृष्टि के कारण हुए फसल नुकसान का अवलोकन किया। इस दौरान कलेक्टर ने किसान भाइयों से चर्चा भी की तथा आश्वस्त किया है कि फसल नुकसान का पूरी पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता के साथ सर्वे कार्य कर आंकलन किया जाएगा तथा शासन के नियमानुसार राहत राशि उपलब्ध कराई जाएगी। कलेक्टर ने राजस्व विभाग, कृषि विभाग तथा पंचायत विभाग के अधिकारियों का संयुक्त दल गठित कर फसल नुकसान का आंकलन करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही पशुधन नुकसान तथा घरों में हुए नुकसान का आंकलन करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

भ्रमण के दौरान उपखण्ड अधिकारी गोपद बनास नीलेश शर्मा, डिप्टी कलेक्टर प्रिया पाठक, तहसीलदार जान्हवी शुक्ला, सीईओ जनपद पंचायत अशोक तिवारी सहित संबंधित विभागीय अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share:

Leave a Comment