enewsmp.com
Home सीधी दर्पण कुशमी जनपद के रहे कर्मचारी छत्रपाल सिंह हुये सेवा निवृत्त, दी गई भावभीगी विदाई, सेवाकाल को सभी ने सराहा,

कुशमी जनपद के रहे कर्मचारी छत्रपाल सिंह हुये सेवा निवृत्त, दी गई भावभीगी विदाई, सेवाकाल को सभी ने सराहा,

कुशमी जनपद के रहे कर्मचारी छत्रपाल सिंह हुये सेवा निवृत्त, दी गई भावभीगी विदाई, सेवाकाल को सभी ने सराहा,


भुईमाड़(ईन्यूज एमपी )-सीधी जिले के कुसमी जनपद पंचायत मे पदस्त सहायक ग्रेड 3 कर्मचारी छत्रपाल सिंह को 62 वर्ष आयु पूर्ण होने पर जनपद कुसमी पंचायत के समस्त स्टाफ के द्वारा भाव भीगी विदाई दी गई है। सहायक ग्रेड 3 कर्मचारी छत्रपाल सिंह जो कुसमी जनपद पंचायत में नियुक्ति उपरान्त करीब 36 वर्ष की सेवाएं कुसमी मे दी है और बखूबी तरीके से अपने कार्य का निर्वहन किया है,विदायी समारोह मे उपस्थित स्टाफ एवं लोगों के द्वारा उन्हे फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत किया गया एवं उनके द्वारा किए गए कई ऐसे कार्यों की सराहना करते हुए उनके साथ जुड़ी यादों को सार्वजनिक करते हुए उनसे बिछड़ने का दुख व्यक्त किया है,वहां उपस्थित लोग उनके सेवा निवृत्त होने से सभी भावुक थे। ऐसे मौके पर कुसमी जनपद पंचायत में पदस्त एसडीओ राजेश पटेल अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी कुंवर बहादुर सिंह आजाद और प्रचार्य डॉक्टर ए एच अंसारी ,ग्राम पंचायत भगवान की सरपंच चेतना सिंह उपयंत्री प्रदीप द्विवेदी,राजेन्द्र नर्रे, लिपिक पंकज मिश्रा अमित विश्वकर्मा अंगद विश्वकर्मा ऑपरेटर अखिलेश पांण्डेय विनीत राठिया रामसुख यादव अनिल सिहं भानू सिहं ग्राम पंचायत भगवार के सचिव रामभद्र शुक्ला उप सरपंच कुसमी वंश गोपाल सिंह,पत्रकार अमित श्रीवास्तव दिनेश सेन के साथ में कई क्षेत्रीय लोग पूरा जनपद स्टाफ उपस्थित था।

बिहारी लाल गुप्ता की रिपोर्ट,

Share:

Leave a Comment