enewsmp.com
Home कालचक्र आज का पंचांग विशेष आचार्य प्रभाकर प्रसाद मिश्रा के साथ

आज का पंचांग विशेष आचार्य प्रभाकर प्रसाद मिश्रा के साथ

क: काल: कानि मित्राणि को देश: को व्ययागमौ |
कस्याहं का च मे शक्ति: इति चिन्त्यं मुहुर्मुहु: ||

भावार्थ-- *हमारा समय कैसा चल रहा है, कौन हमारा मित्र और कौन हमारा शत्रु है, हमारा निवास-स्थान कैसा है, हमारी आय और व्यय कितना है, हमारी शक्ति कितनी है- ये सब बाते ही मनुष्य के चिंतन मनन का केंद्रबिंदु होनी चाहिए। इन्हें ध्यान में रखकर आचरण करनेवाला मनुष्य जी में कभी असफलता का मुख नहीं देख पाता 🌹 *पुरुषोत्म मास(मलमास) विशेषता:---जिस महीने में सूर्य की संक्रान्ति न हो वह अधिमास अथवा मलमासा जाता है। इसका समय 32माह 16 दिन04घड़ी के अन्तराल के बाद आया करता है।इसमें मनोकामना रख कर कोई भी धार्मिक कृत्य नहीं करनी चाहिए।यह महीना भगवान की पूजा आराधना व्रत-कथा श्रवण इत्यादि के लिए आरक्षित होता है।पुराणों के अनुसार अधिमास में व्रत पूजन करने से महाफल की प्राप्ति होती है।एवं व्रती का गृहस्थजीवन सुखमय सानन्द हो जाता है।सुप्रभातम् 🌹⛅आज का पंचॉग🌹 दिनांक 24 /05/ 2018🌹दिन-गुरुवार*
⛅ *विक्रम संवत - 2075*
⛅ *शक संवत -1940*
⛅ *अयन - उत्तरायण*
⛅ *ऋतु - ग्रीष्म*
⛅ *मास - अधिक ज्येष्ठ*
⛅ *पक्ष - शुक्ल*
⛅ *तिथि -दशमी*
⛅ *नक्षत्र-उत़्तरा फाल्गुन*
⛅ *योग-वज्र*
⛅ *राहुकाल 01:30pmसे03:00pmतक ।🌹अभिजीत मुहूर्त:-11:40amसे12:10pm*
⛅ *सूर्योदय - क05:20am*
-⛅ *सूर्यास्त - 06:40pm*
⛅ *चन्द्रास्त -रात्रि02:55🌹दिशाशूल दक्षिण दिशा में🌹आवश्यक होने धनिया खाकर यात्रा करनी चाहिए। 🌹विशेष:-गुरु,शुक्र तारा :-गुरु उदित।शुक्र पश्चिम दिशा में उदित।✍भद्रास्थिति,:🌹ग्रह स्थिति🌞सूर्य -वृष राशि में🌙चन्द्र -कन्या राशि में,🌏भौम -मकर राशि में,☄ बुध -मेष राशि में,🌝गुरु- तुला राशि में,☁शुक्र-मिथुन राशि में🌚शनि-धनु राशि में,🐨राहु -कर्क राशि में, 🌪केतु-मकर राशि 🌹 श्री गंगा दशहरा का पावन पर्व आज ही है।आज के ही दिन मां गंगा का अवतरण हुआ है श्री सेतुबंध रामेश्वर की प्रतिष्ठा आज के ही दिन हुई थी ,गायत्री जयन्ती आज ही है ।पुराणों में कहा गया ह किै "जेष्ठे मल मासे सति तत्रैव दशहरा कायरता न तु शुद्धे।हरते दशपापानि।वृष लग्ने श्री गंगावतरणं"।👉🏻आज के विशेष मुहूर्त :-गुरुवार को उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र होने से मातऺग योग बन रहा है इस योग में संपत्ति और धान संबंधी कार्य भी किए जा सकते हैं गुरुवार को पूर्ण तिथि होने से किए गए काम में सफलता मिलेगी बड़े काम करने के लिए दिन ठीक कहा जा सकता है उतरा फाल्गुनी नक्षत्र में मनोरंजन के काम किए जा सकते हैं नेता या बड़े अधिकारी से मुलाकात करने के लिए यह नक्षत्र शुभ है मीडिया जनसंपर्क विज्ञापन पुरोहित कर्मकांड धर्मगुरु प्रवचन आदि से जुड़े काम करने के लिए ही दिन ठीक है।

✍🏿आचार्य प्रभाकर प्रसाद मिश्र (शास्त्री जी)☎9826888211,9685429985

Share:

Leave a Comment