enewsmp.com
Home देश-दुनिया TikTok समेत 59 चीनी ऐप्स बैन,देखें इनके विकल्प.....

TikTok समेत 59 चीनी ऐप्स बैन,देखें इनके विकल्प.....

दिल्ली (ईन्यूज एमपी)-भारत में TikTok ऐप कितना लोकप्रिय है, इसे लेकर किसी को शक नहीं है। केंद्र सरकार की तरफ से राष्ट्रीय सुरक्षा की वजह से 59 चीनी ऐप्स को बंद कर दिया है, जिन ऐप्स को बंद किया गया है, उनमें TikTok भी शामिल हैं। वैसे भारतीय यूजर्स को चिंता करने की जरूरत नहीं हैं क्योंकि उनके पास इनके विकल्प मौजूद हैं।

TikTok कुछ दिनों पहले भी सुर्खियों में था जब उसे iPhone उपभोक्ताओं की जासूसी करते हुए पकड़ा गया था। चीनी ऐप्स विशेषकर TikTok का नियमित रूप से उपयोग करने वाले भारतीयों को चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि उनके पास इसके भारतीय विकल्प मौजूद हैं। ये भले ही टिकटॉक जितने लोकप्रिय नहीं होंगे लेकिन इन पर यूजर के डेटा को दूसरे देशों को देने का कोई आरोप नहीं लगा है।

आइए जानते हैं TikTok के विकल्पों के बारे में। इसके विकल्पों के रूप में Chingari, Mitron, Roposo और Smule ऐप्स को आजमाया जा सकता है।


Chingari: यह भले ही नया ऐप है लेकिन इसने 10 दिनों में ही 25 लाख डाउनलोड कर लिए हैं। इसके निर्माताओं का दावा है कि यह टिकटॉक की तुलना में ज्यादा फायदेमंद है। चिंगारी पर वीडियो वायरल होने के हिसाब से पैमेंट भी किया जाता है। यह वीडियो डाउनलोड करने, दोस्तों से चैट करने और नए लोगों से बातचीत करने की अनुमति प्रदान करता है।

Mitron: Mitron ऐप ने लॉन्च होने के एक महीने के अंदर 50 लाख से अधिक डाउनलोड किए। इसे कुछ समय के लिए प्ले स्टोर से निलंबित किया था लेकिन यह वापस आ गया है। टिकटॉक का यह एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।

Roposo: यह एक भारतीय शॉर्ट वीडियो शेयरिंग ऐप है। 2014 में लॉन्च किए गए ऐप का लेटेस्ट वर्जन इसी महीने रिलीज हुआ है। सरकार का सिटीजन एंगेजमेंट प्लेटफॉर्म MyGovIndia भी इसका हिस्सा है। ये ऐप एंड्रॉयड और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर मौजूद है। IIT दिल्ली के छात्रों द्वारा तैयार इस ऐप को 50 मिलियन से ज्यादा डाउनलोड मिल चुके हैं।

अन्य चीनी ऐप्स के विकल्प

अन्य चीनी ऐप्स के भी कई विकल्प भारत में मौजूद हैं। UC Browser की बजाए Crome या Mozilla Firefox का उपयोग किया जा सकता है।

UC Browser:

UC Browser भारत में लोकप्रिय तो हैं लेकिन यह इस मामले में Crome से पीछे है। इसके अलावा Mozilla Firefox एक अन्य विकल्प हो सकता है।

UC News: खबरों के लिए UC News की जगह Inshorts और DailyHunts का उपयोग किया जा सकता है।

Shein और Club Factory:

यह महिलाओं के फैशन का एक अच्छा प्लेटफार्म था, जहां स्कोर कलेक्शन करके ट्रेंडी क्लॉथ को वाजिब दामों र खरीदा जा सकता था। यह फैशन, ब्यूटी, लाइफस्टाइल ई-कॉमर्स स्टोर है। हर ऐज ग्रुप के लिए कपड़ों का बड़ा कलेक्शन मौजूद है, जिसके विकल्प के तौर पर Myntra, Flipkart और Amazon ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Shareit:

भारत में एक फोन से दूसरे फोन तक फाइल्स ट्रांसफर के लिए Shareit ऐप का काफी उपयोग में आता है। अगर आप iOS यूजर हैं, तो Apple ईकोसिस्टम में Airdrop फंक्शन का इस्तेमाल करके फाइल और फोटो समेत जरूरी डाटा ट्रांसफर कर सकते हैं। वहीं एंड्राइड यूजर Google के खुद के Files Go का यूज कर सकते हैं। इसके लिए इंटरनेट की भी जरूरत नहीं होती है।

CamScaner

CamScaner ऐप डॉक्यूमेंट की स्कैनिंग करने के काम आता है। यह फिजिकल डॉक्यूमेंट और बुक को डिजिटल में कन्वर्ट करने के बेहरीन टूल था। हालांकि भारतीय मार्केट में इसके कुछ विकल्प पहले से मौजूद हैं। Microsoft Lens और Adobe Scan को CamScaner के विकल्प के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं।

WeChat:

सरकार की तरफ से जिन 59 ऐप्स को बैन किया गया है,उनमें Mi Video Call और WeChat भी शामिल हैं। इसके विक्लप के तौर पर भारत में पहले से WhatsApp मौजूद है, जिसकी मदद से वीडियो कॉलिंग की जा सकती है।

Baidu Maps: बायडू मैप्स का उपयोग करने वाले यूजर्स इसकी बजाए Google Maps और MapMyIndia का उपयोग कर सकते हैं।

Share:

Leave a Comment