enewsmp.com
Home क्राइम *मध्यप्रदेश का एक ऐसा क्षेत्र जंहा खून से लिखी गई अपील और युवाओं ने राहगीरों को बांटे ....*

*मध्यप्रदेश का एक ऐसा क्षेत्र जंहा खून से लिखी गई अपील और युवाओं ने राहगीरों को बांटे ....*

भोपाल ( ईन्यूज एमपी )-मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में मास्क'अभी मास्क ही वैक्सीन' अभियान के साथ शहर की सेवाभावी संस्था मां शारदा सहायता समिति भी जुड़ गई। संस्था ने अनूठा आयोजन कर आम लोगों को मास्क की महत्ता बताई और उन्हें मास्क बांटे। संस्था की ओर से रक्त के जरिए कागज पर 'अभी मास्क ही वैक्सीन' अपील लिखी गई और इसका प्रदर्शन करते हुए शहर के गंज स्थित अंडर ब्रिज पर राहगीरों को मास्क वितरण किया गया। सभी को मास्क पहनने का संकल्प भी दिलाया गया।
मां शारदा सहायता समिति के पदाधिकारियों ने 'अभी मास्क ही वैक्सीन' का संदेश प्रभावी रूप से पहुंचाने के लिए अनूठा तरीका निकाला। समिति के शैलेंद्र बिहारिया, संदेश यादव, रोहित मिश्रा, जगदीश किरोदे ने एक कागज पर रक्त से 'अभी मास्क ही वैक्सीन' लिखी और अंडर ब्रिज पर इसका प्रदर्शन करते हुए वहां से बिना मास्क पहने गुजरने वालों को रोक-रोक कर मास्क का वितरण किया।
इस अवसर पर समिति के डॉ. वीरेंद्र मालवीय ने सभी को मास्क का प्रयोग नियमित करने के फायदे बताते हुए कोरोना से कैसे बचें और रोग प्रतिरोधक क्षमता कैसे बढ़ाएं, इसकी विस्तृत जानकारी दी। इसके बाद समिति के अध्यक्ष अनंत तिवारी, महेंद्र मालवीय, रोहित मिश्र, ललित वाघमारे, कृष्णा चौधरी, राहुल इंदौरकर, जॉनसन मैकलीन, राजेश पटने, प्रदीप गोस्वामी, संदेश यादव, राहुल मिश्रा, शैलेंद्र बिहारिया ने बिना मास्क पहने गुजरने वाले राहगीरों को रोक कर मास्क लगाए और उन्हें घर से बाहर निकलने पर हमेशा मास्क पहनने को लेकर जागरूक किया। अंडर ब्रिज शहर का प्रमुख प्रवेश द्वार है। उस क्षेत्र के ग्रामीण अंचल और अन्य स्थानों से बैतूल आने वाले इसी मार्ग का उपयोग करते हैं। समिति के पदाधिकारियों ने इसलिए इस स्थान को अभियान के लिए चुना। समिति के पदाधिकारियों ने राहगीरों को 'अभी मास्क ही वैक्सीन' अभियान के बारे में भी जानकारी दी। सभी को जानकारी दी गई कि अभी कोरोना से बचने के लिए कोई दवाई नहीं बनी है। जिले में कोरोना के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा भी लगातार बढ़ता जा रहा है। इसलिए इस बीमारी को हलके में न लेकर इससे बचाव के लिए मास्क जरूर पहनें।

Share:

Leave a Comment