enewsmp.com
Home क्राइम संपत्ति के विवाद में चली गोली, पति-पत्नी कि मौत.......

संपत्ति के विवाद में चली गोली, पति-पत्नी कि मौत.......

सतना (ईन्यूज एमपी)- संपत्ति के विवाद पर छोट भाई ने अपने बड़े भाई यशपाल सिंह और भाभी सुनीता सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना सतना शहर के प्रेम नगर कपूर बंगले के पीछे रहने वाले प्रभावशाली सिंह परिवार में शाम पांच बजे की है। आरोपित छोटे भाई ब्रजेंद्र प्रताप सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि थाने में सूचना मिली कि प्रेमनगर में गोलीकांड हुआ है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि एक महिला और एक पुरुष को गोली लगी हुई है। और दोनों घायल अवस्था में पड़ हैं। दोनों को अस्पताल ले जाया गया। लेकिन दोनों की मौत हो गई।



प्रभावशाली है सिंह परिवार

मृतक यशपाल और छोटा भाई ब्रजेंद्र प्रताप मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में अधिवक्ता हैं। और इनके परिवार के सदस्य महेंद्र सिंह राज्य पुलिस सेवा में डीपीओ हैं। यशपाल और ब्रजेंद्र के बीच कई सालों से संपत्ति और जमीन का विवाद चल रहा था। शुक्रवार को यह विवाद खूनी संषर्ष में बदल गया। शाम चार बजे ब्रजेंद्र बड़े भाई यशपाल सिंह के पास पहुंचा और संपत्ति को लेकर विवाद करने लगा। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों की हाथापाई होने लगी और ब्रजेंद्र ने बड़े भाई को पिस्टल से गोली मार दी। बीच- बचाव में पहुंची मृतक की पत्नी सुनीता सिंह को भी ब्रजेंद्र ने गोली मार दी।

Share:

Leave a Comment