enewsmp.com
Home क्राइम कार सर्विसिंग के दौरान विवाद घिरा सरे आम कि फायरिंग एक हुआ जख्मी.......

कार सर्विसिंग के दौरान विवाद घिरा सरे आम कि फायरिंग एक हुआ जख्मी.......

भोपाल( ई न्यूज एमपी )में बदमाश कितने बेखौफ हो गए हैं, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बीती रात सरेराह गोलियां चलाई गई। इसमें एक युवक घायल हो गया, लेकिन पुलिस अब तक आरोपियों का सुराग नहीं लगा पाई है। बताया जाता है कि कार सर्विसिंग के दौरान दो युवकों में विवाद हो गया था। इसके बाद दोनों पक्षों में गोलियां तक चल गईं।

तलैया पुलिस के अनुसार बाग दिलकुशा निवासी 30 वर्षीय शेफू खान का करोंद में आइसक्रीम पार्लर है। बुधवार शाम गिन्नौरी वह अपनी कार सर्विसिंग के लिए सर्विस सेंटर पहुंचा था। इसी दौरान गिन्नौरी निवासी युवक भी कार धुलवाने के लिए आ गया। यह गाड़ी अथर खान के नाम पर बताई जाती है। हालांकि गाड़ी कौन चला रहा था इसका पता नहीं चल पाया है। दोनों के बीच कार पहले धुलवाने को लेकर विवाद हो गया। गुस्साए आरोपी ने पिस्टल निकालकर फायर कर दिया। गोली शेफू के पैर में लगी।

हालांकि इसके बाद आरोपी भाग निकले । बताया जाता है कि घटना के बाद अथर के घर पहुंचे बाइक सवार दो युवकों ने गोलियां चलाईं। सूचना पर पुलिस सर्विस सेंटर और अथर के घर पहुंची। पुलिस ने शेफू को अस्पताल में भर्ती कराया है, जबकि अथर के घर से भी खाली खोखे मिले हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। इसमें दो संदिग्ध नजर आ रहे हैं। हालांकि अब तक पुलिस आरोपियों का पता नहीं लगा पाई है।

थाना प्रभारी ने बताया कि पहले कार की सर्विसिंग कराने को लेकर विवाद हुआ था। शेफू के साथ तीन लोग थे। गोली लगने के बाद शेफू के एक साथी वहां से गायब हो गया था। उसी के अथर के घर पर हवाई फायर किए जाने की आशंका है। अब तक सर्विस सेंटर के संचालक ने दुकान नहीं खोली है। उससे पूछताछ के बाद ही विवाद की असली कहानी सामने आई है। पुलिस ने अभी कार नंबर के आधार पर एफआईआर की है।

सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर बाइक सवार दो संदिग्धों के फुटेज वायरल हो रहे हैं। यह फुटेज हमारे यहां की घटना से संबंधित नहीं है। यह फुटेज दूसरे थाना क्षेत्र के एक अन्य मामले के हैं। इन फुटेज का गोली कांड से कोई लेना देना नहीं है। हम इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं।

Share:

Leave a Comment