enewsmp.com
Home विंध्य प्रदेश सरई टीआई संतोष तिवारी ने पकड़ा पांच लाख का अबैध गांजा ....

सरई टीआई संतोष तिवारी ने पकड़ा पांच लाख का अबैध गांजा ....

सरई ( ईन्यूज एमपी) पुलिस अधीक्षक सिंगरौली बीरेन्द्र कुमार सिंह द्वारा नशे के अवैध तश्करो कारोबारियों अपराधियों पर लगाम कसने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत सरई टीआई संतोष तिवारी ने दिनांक 31.03.2021 दिन बुधवार को मुखबिरो से सूचना मिली कि ग्राम दुधमनिया में पार्वती सोनी एवं दौली पनिका अवैध रूप से मादक पदार्थ ट्रेनगांजा विक्री हेतु रखीं है। सूचना से वरिष्ट अधिकारियों को अवगत कराया गया श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय सिंगरौली श्री बीरेन्द्र सिंह श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अनिल सोनकर के निर्देशन एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) देवसर श्री आशुतोष द्विवेदी के मार्गदर्शन पर पृथक पृथक पुलिस टीमो का गठन किया जाकर मुखबिर के बताये स्थानो पर रेड कार्यवाही की गई जो आरोपिया पार्वती सोनी पति सुरेश सोनी उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम दुधमनिया थाना सरई के कब्जे से 40 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 4.,80,000 रुपये का एवं आरोपिया दौली पनिका पति स्व0 बंगाली पनिका उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम दुधमनिया थाना सरई के कब्जे से 02 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 30,000 रुपये का जप्त कर कब्जे पुलिस ने लिया, आरोपियो का कृत्य धारा 8/20वी NDPS ACT के अन्तर्गत दण्डनीय पाये जाने से मादक पदार्थ गांजा जप्त किया जाकर आरोपीगणो के विरुध्द थाना सरई मे अपराध क्र. 336/2021 एवं 337/2021 धारा 8/20बी NDPS ACT एक्ट कायम किया जाकर दोनो महिला तश्करो को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।,

आरोपी के नाम पता👇🏻
(1) पार्वती सोनी पति सुरेश सोनी उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम दुधरमनिया थाना सरई जिला सिंगरौली (म.प्र.)

(2) दौली पनिका पति स्व) बंगाली पनिका उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम दुधरमनिया थाना सरई जिला सिंगरौली (म.प्र.)


इस कार्यवाही मे इनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिसमें निरीक्षक संतोष तिवारी, सउनि इन्द्रलाल माझी, सउनि नीशा मिश्रा , सउनि माने खान, आर. बंसलाल प्रजापति आर रविशंकर तिवारी, आर. सदन कुमार, और बबलू यादव, आर सरदार निगम, आर. भूरे सिंह मण्डलोई महिला आर. नेहा तिवारी एवं बिना पूर्व की महत्वपूर्ण भूमिका रही

Share:

Leave a Comment