enewsmp.com
Home क्राइम दीपावली में सात लोगों कि नृशंस हत्या, अलग अलग जगहों पर मिले शव......

दीपावली में सात लोगों कि नृशंस हत्या, अलग अलग जगहों पर मिले शव......

होशंगाबाद(ईन्यूज एमपी)- मध्‍य प्रदेश में दीपावली के दिन सात लोगों की नृशंस हत्‍या कर दी गई । जहां विवाद के बाद आलीराजपुर जिले में चार लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया वहीं होशंगाबाद जिले के सिवनी मालवा में तीन लोगों की हत्‍या की आशंका है।


पुलिस के अनुसार आलीराजपुर जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र के बोकड़‍िया गांव में दो पक्षों में खूनी संघर्ष की जानकारी मिली थी। इस दौरान चार लोगों की जान चली गई। ज्ञात हुआ है कि लड़का-लड़की को लेकर विवाद के बाद पंचायत बुलाई गई थी। इसी दौरान विवाद हुआ और धारदार हथियार चले। सूचना पर आलीराजपुर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार मौके पर पहुंचे हैं।


वहीं इससे पहले होशंगाबाद जिले के सिवनी मालवा में आज तीन लोगों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यहां पति, पत्‍नी और बच्‍चे का शव मिला है। इनकी हत्‍या की गई या इन लोगों ने खुद मौत को गले लगाया इस बात का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। प्रारंभिक तौर पर यह हत्‍या का मामला जताया जा रहा है।



पुलिस के अनुसार इन लोगों के शरीर पर धारदार हथियार के निशान हैं। सिवनी मालवा के वार्ड तीन में यह घटना दीपावली के दिन होने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस अधीक्षक गुरकरण सिंह के साथ एसडीओपी और थाना प्रभारी जि‍तेंद्र सिंह मौके पर पहुंच गए हैं। मामले की जांच की जा रही है।इनकी पहचान नामदेव परिवार के सदस्‍यों के रूप में हुई है। विस्‍तृत विवरण की प्रतीक्षा है।

Share:

Leave a Comment