enewsmp.com
Home क्राइम करंट लगाकर तेंदुए का शिकार, जंगल में मिली तेंदुए की दो दिन पुरानी लाश

करंट लगाकर तेंदुए का शिकार, जंगल में मिली तेंदुए की दो दिन पुरानी लाश

सतना (ईन्यूज एमपी)- सतना के चित्रकूट वन परिक्षेत्र में झूरी नदी के पास एक तेंदुआ का शव मिला है। करंट लगाकर उसका शिकार करने की आशंका है। तेंदुआ का शव जंगल में प्रयोग के लिए गई ग्रामोदय विश्वविद्यालय की टीम को दिखा। उन्होंने वन विभाग को सूचित किया।

गुरुवार शाम चित्रकूट पहुंची वन विभाग की टीम और अधिकारियों ने मौका मुआयना किया तो आस-पास जमीन में गड़ी हुई खूंटियां और जाल मिले। जिस जगह तेंदुआ का शव मिला है, वह क्षेत्र सती अनुसुइया रोड स्थित झुरी नदी से 50 मीटर अंदर है। यहां शिकारियों ने गुमराह करने के लिए आसपास साही के कांटे फैलाए हैं।
सतना के उप वनमंडलाधिकारी. लाल सुधाकर राय ने बताया कि तेंदुआ का शव दो दिन पुराना है। उसके शरीर में साही के कांटे भी लगे हैं। प्रथम दृष्टया करंट लगाकर शिकार किया जाना प्रतीत हो रहा है।

खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा

तेंदुए के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पूरा खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। उल्लेखनीय है कि पिछले माह पन्नाा से भटककर पहुंचे हीरा नाम के बाघ का भी शिकार किया गया था। इसके बाद संदिग्‍धों को वन विभाग ने गिरफ्तार किया था। पहले भी उचेहरा और चित्रकूट में तेंदुआ के शव मिल चुके हैं। जिस जगह यह तेंदुआ का शव मिला है, वह उत्तर प्रदेश की सीमा से लगा क्षेत्र है। जहां वन्य प्राणियों का शिकार और उनकी तस्करी के भी लगातार प्रमाण मिलते आए हैं।

Share:

Leave a Comment