enewsmp.com
Home क्राइम नर कंकाल ने मचाई दहशत, 4 माह से लापता युवक के आधार कार्ड सहित मिले अवशेष........

नर कंकाल ने मचाई दहशत, 4 माह से लापता युवक के आधार कार्ड सहित मिले अवशेष........

रीवा(ईन्यूज एमपी)- जिले के मऊगंज थाना अंतर्गत दुधमनिया पहाड़ में नरकंकाल मिलने से हड़कंप मच गया। सूत्रों की मानें तो चार माह से लापता युवक का बीते दिन घर से 3 किलोमीटर दूर पैंट व आधार कार्ड मिला था। तब चरवाहों ने गांव पहुंचकर परिजनों को बताया।

इसके बाद मऊगंज पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर एफएसएल यूनिट को अवगत कराया। फॉ​रेंसिक टीम की जांच में नरकंकाल के पास 80 हड्डियां बिखरी पड़ी मिली थी। जिनको जब्त कर डीएनए सैंपल भेजा जाएगा।

मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार की सुबह छुहिया सरहिया जंगल से लगे दुधमनिया पहाड़ की घनी झाड़ियों से बीच एक पैंट दिखा था। पैंट में मिले पर्स पर आधार कार्ड व कुछ रुपए मिले थे। जिसमें विकास गिरी पुत्र इंद्रपाल (23) निवासी सरहिया लिखा था। ऐसे में चरवाहे ने ग्रामीणों को जानकारी दी। दोपहर तक भारी संख्या में लोग पहाड़ पहुंच गए।

4 अक्टूबर 2021 को गुमशुदगी दर्ज
मऊगंज पुलिस की मानें तो विकास गिरी 4 अक्टूबर 2021 को लापता हो गया था। काफी खोजबीन के बाद जब कहीं पता नहीं चला तो थाने में पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज कराई गई। लेकिन बीते दिन नरकंकाल के पास पैंट व आधार कार्ड मिलने के बाद परिजन हत्या की आशंका जता रहे है।

एफएसएल यूनिट ने गिनी 80 हड्डियां
वरिष्ठ वै​ज्ञानिक अधिकारी डॉ. आरपी शुक्ला की टीम ने घटनास्थल से बिखरी पड़ी मिली 80 हड्डियां बरामद की है। प्रथम दृष्टता पुलिस भी विकास गिरी का कंकाल मानते हुए जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने बताया कि ​विकास गिरी ठेका लेकर पौध लगाने का कार्य करता था। हत्या को लेकर परिजनों ने संदेह जताते हुए पुलिस को कुछ नाम बताएं है।

Share:

Leave a Comment