enewsmp.com
Home क्राइम फिर एक तेंदुए की मौत, शिकार की आशंका, नाखून और मूंछ के बाल गायब......

फिर एक तेंदुए की मौत, शिकार की आशंका, नाखून और मूंछ के बाल गायब......

इंदौर (ईन्यूज एमपी)- जानापाव वनक्षेत्र में एक और तेंदुए का संदिग्ध अव्यस्था में शव मिला है। उसके पैरों के तीन नाखून और मूंछ के बाल गायब हैं। उसकी खाल का कुछ हिस्सा भी नहीं है। शव को देखकर वन अफसरों ने शिकार की आशंका जताई है। इसे लेकर तीन लोगों को हिरासत में लिया है। पूछताछ में शनिवार को क्षेत्र में एक बकरी का शिकार होने का पता चला है। अब यह माना जा रहा है कि ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मारा है। फिलहाल तेंदुए का पोस्टमार्टम हो गया है। डाक्टरों ने सामान्य मौत नहीं बताई है। हालांकि शव का मानपुर रेंज ने अंतिम संस्कार कर दिया है।


जंगल में बकरियां चराने गए कुछ ग्रामीणों ने तेंदुए का शव देख वन विभाग को सूचना दी। पंद्रह दिन में आशापुरा और कालीकिराए के बाद जानापाव वनक्षेत्र में तेंदुए की मौत हुई है। परीक्षण करने के बाद नाखून-मूछों के बाल गायब मिले। इसके बाद अफसर तुरंत हरकत में आ गए। सीसीएफ एसएच मोहंता, डीएफओ नरेंद्र पंडवा भी पहुंचे। स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स भी सक्रिय हो चुका है। डाग स्क्वाड की मदद से एसटीएसएफ ने पूरे क्षेत्र में सर्चिंग की। सूत्रों के मुताबिक स्क्वाड क्षेत्र में दो घरों में जाकर रुक गया। यहां से पूछताछ के बाद तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। संदिग्धों की माने तो तेंदुए ने शनिवार को बकरी का शिकार किया था।

तीन दिन पहले हुई मौत - पोस्टमार्टम करने वाले डाक्टर के मुताबिक, तेंदुए की मौत तीन दिन पहले हुई है। गुरुवार को भी सुबह 5 बजे से एसटीएसएफ और मानपुर की टीम जंगल में छानबीन करने में लगी है। सुबह एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। रेंजर पीएस चौहान ने बताया कि तेंदुए की उम्र 7-8 वर्ष बताई जा रही है। शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। इसके चलते शिकार के बिंदुओं पर जांच चल रही है।

मरने के बाद निकाले अंग - वन अफसर के मुताबिक, तेंदुए केमरने के बाद लोगों ने उसके अंग निकाले हैं। आशंका यह है कि तंत्रक्रियाओं के लिए अंगों को गायब किया है। माना यह भी जा रहा है कि तेंदुए को जहर देकर मारा जा सकता है। वैसे विसरा रिपोर्ट आने के बाद यह स्पष्ट होगा।

Share:

Leave a Comment