enewsmp.com
Home क्राइम शिकारियों के बिछाए करंट से नाबालिग की मौत,11 आरोपी गिरफ्तार......

शिकारियों के बिछाए करंट से नाबालिग की मौत,11 आरोपी गिरफ्तार......

सतना (ईन्यूज एमपी)-रामनगर थाना क्षेत्र में शिकारियों के करंट ने एक नाबालिग की जान ले ली। इस मामले में सतना पुलिस ने 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक रामनगर थाना क्षेत्र के पठरा जंगल मे एक सड़ी गली लाश पाई गई थी। मृतक की शिनाख्त धर्मदास सिंह पिता हरीदीन सिंह 17 वर्ष निवासी देवरा मोलहाई के रूप में हुई थी। पोस्टमार्टम में पता चला था कि मौत बिजली का करंट लगने से हुई है। पुलिस ने इस मामले में शुक्रवार की रात 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

ये हुए गिरफ्तार

आरोपियों में रामचेरे सिंह गोड पिता जागेश्वर सिंह गोड उम्र 40 वर्ष, सभालाल पिता रामचन्द्र सिंह गोड उम्र 43 वर्ष जगतदेवन पिता रघुबीर सिंह गोड उम्र 52 वर्ष, बब्लू पिता प्रेमलाल सिंह गोड उम्र 32 वर्ष, राजेश पिता रामचन्द सिंह गोड उम्र 36 वर्ष, रामसजीवन पिता झिटकू सिंह गोड उम्र 50 वर्ष, राजकुमार पिता होरिल साकेत उम्र 35 वर्ष, छोटेलाल उर्फ पंचोली पाव पिता विश्वनाथ पाव उम्र 27 वर्ष,पुष्पेन्द्र होरिल साकेत उम्र 35 वर्ष, मनोज सिंह गोड पिता जगजाहिर सिंह गोड उम्र 35 वर्ष सभी निवासी ग्राम पठरा थाना ताला, मंगेश लोनी निवासी ग्राम कुम्हारी थाना अमरपाटन एवं राहुल पिता रामचन्द्र सिंह गोड उम्र 28 वर्ष शामिल हैं।

जंगली जानवर मारने फैलाया था करंट

पुलिस ने बताया कि संदेह के आधार पर हिरासत में लिए गए आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि उन्होंने पठरा जंगल मे करंट वाला तैयार फैलाया था। वे जंगली जानवरों का शिकार करने की फिराक में थे। लेकिन जंगली जानवर की बजाय उसमे नाबालिग फंस गया और उसकी मौत हो गई। बाद में उन्होंने शव को पहाड़ में चट्टानों के पीछे फेंक दिया था। यही से 23 फरवरी को नाबालिग की सड़ी गली लाश मिली थी।

प्रेमिका से मिलने गया था मृतक

पुलिस ने बताया कि मृतक 16 फरवरी की रात से अपने घर से गायब था। जांच में पता चला कि पास के गांव में रहने वाली एक लड़की के साथ उसका प्रेम प्रसंग 2 वर्ष से चल रहा था। वह उससे मिलने जंगल के रास्ते से जाता था। उस रात भी वह वहीं जा रहा था तभी करंट ने उसकी जान ले ली।

Share:

Leave a Comment