enewsmp.com
Home सीधी दर्पण *भारतीय जनता पार्टी ने युवा मोर्चा मंडल कुशमी के नवीन कार्यकारी का किया गठन*

*भारतीय जनता पार्टी ने युवा मोर्चा मंडल कुशमी के नवीन कार्यकारी का किया गठन*

भुईमाड़़(ईन्यूज एमपी)- भाजपा युवा मोर्चा मंडल कुशमी के मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र बैस ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, भाजपा युवामोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार जी के निर्देशानुसार तथा भारतीय जनता पार्टी सीधी जिला अध्यक्ष इंद्रशरण सिंह चौहान जी से अनुमोदन एवं भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष निशांत मिश्रा व भाजपा मंडल अध्यक्ष कुशमी सहमति से भाजपा युवा मोर्चा मंडल की नवीन कार्यकारिणी घोषित की गई है,जिसमें सभी को दायित्व सौंपा गया है, जिसमें चार उपाध्यक्ष अश्वनी सिंह बजबई, भास्कर साहू गुड़वाधार,राजकुमार बैस मझौली भुईमाड़़,वृजेन्द्र पाण्डेय गाजर, दो महामंत्री जिसमें रमेश पनडिया भदौरा, सुनील गुप्ता भगवार, चार मंत्री अखंड प्रताप सिंह डोडार, विवेक तिवारी पोड़ी (बजबई), रामजियावन गुप्ता भुईमाड़, दीपक सिंह नौडिया (देवार्थ), कोषाध्यक्ष आनंदनाथ गोस्वामी गोतरा, कार्यालय मंत्री आशीष सिंह मरावी कुशमी,मीडिया प्रभारी संजीव गुप्ता शंकरपुर,सोशल मीडिया प्रभारी संदीप मिश्रा कतरवार,सदस्य कमलनारायण सिंह बेलगांव, ज्ञानेंद्र चतुर्वेदी नौडिया (देवार्थ),राजेश सिंह घोरबंधा, विक्रम सिंह गैवटा, अभयराज कुशवाहा कतरवार,रामराज साहू गोतरा, हरखलाल यादव धरमदुआरी इन सभी लोगों को भारतीय जनता पार्टी के द्वारा कुशमी मंडल क्षेत्र मे विभिन्न प्रकार की जिम्मेदारी दी गई है।नए युवा चेहरों को युवा मोर्चा में शामिल किया गया है कार्यकारिणी घोषित करने के बाद मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र बैस ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई शुभकामनाएं प्रेषित किया गया है ।

Share:

Leave a Comment