enewsmp.com
Home सियासत 5 राज्यों की 6 सीटों पर उपचुनाव के नतीजे,त्रिपुरा, नगालैंड, मेघालय में BJP+ का शानदार प्रदर्शन

5 राज्यों की 6 सीटों पर उपचुनाव के नतीजे,त्रिपुरा, नगालैंड, मेघालय में BJP+ का शानदार प्रदर्शन

नॉर्थ ईस्ट के 3 राज्यों के विधानसभा चुनावों के अलावा आज 5 राज्यों में हुए उपचुनावों की काउंटिंग भी चल रही है। इन 5 राज्यों में पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, झारखंड शामिल हैं। जबकि अरुणाचल प्रदेश BJP की त्सेरिंग ल्हामू निर्विरोध विधायक चुनी गई हैं।बाकी 4 राज्यों में वोट काउंटिंग सुबह 8 बजे से जारी है।

अरुणाचल, झारखंड, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में एक-एक सीट पर उपचुनाव हुए थे, जबकि महाराष्ट्र में 2 सीटों पर। ये वोटिंग 26 और 27 फरवरी को हुई। वहीं लक्षद्वीप के संसदीय क्षेत्र में भी 27 फरवरी को उपचुनाव हुआ था।

महाराष्ट्र: चिंचवाड़ में BJP और कस्बापेठ में कांग्रेस आगे
महाविकास अगाड़ी और कांग्रेस के प्रत्याशी रविंद्र धंगेकर कस्बा में 8000 वोटों से आगे चल रहे हैं। समर्थक जीत का जश्न मनाने उनके कार्यालय पहुंच गए हैं।
महाराष्ट्र में चिंचवाड़, कस्बापेठ सीटों पर 26 फरवरी को वोटिंग हुई थी। भाजपा के विधायकों मुक्ता तिलक (कस्बा पेठ) और लक्ष्मण जगताप (चिंचवाड़) के निधन के कारण इन सीटों पर चुनाव जरूरी हो गया था। चिंचवाड़ में 18 राउंड की काउंटिंग के बाद अश्विनी जगताप ने 4929 वोटों से बढ़त बनाई हुई है।

कस्बापेठ में कांग्रेस के रवींद्र धंगेरकर 8000 वोटों से आगे चल रहे हैं। यहां 1995 के बाद से भाजपा ही काबिज रही है। इस बार यहां हेमंत नारायण रसाने BJP की तरफ से चुनाव लड़े।

तमिलनाडु: ईरोड सीट पर एलंगोवन 26000 वोटों से आगे

एलंगोवन के काउंटिंग में मजबूत बढ़त लेने की खबर के साथ ही समर्थकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है।
एलंगोवन के काउंटिंग में मजबूत बढ़त लेने की खबर के साथ ही समर्थकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है।
ईरोड सीट में कांग्रेस ने एलंगोवन को मैदान में उतरा था। पहले राउंड की काउंटिंग के बाद एलंगोवन, एस थेनारासु (एआईएडीएमके) से 26000 वोटों से आगे चल रहे हैं। यहां करीब 77 कैंडिडेट के बीच मुकाबला था।

झारखंड: रामगढ़ सीट पर सुनीता चौधरी 19529 हजार वोटों से आगे

रामगढ़ सीट कांग्रेस की ममता देवी पर आपराधिक मामला दर्ज होने के कारण डिस्क्वॉलिफाई होने के बाद से खाली पड़ी थी। कांग्रेस ने ममता देवी के पति बजरंग महतो को टिकट दी है। भाजपा-AJSU ने सुनीता चौधरी को कैंडिडेट बनाया था।

यहां 18 उम्मीदवार मैदान में हैं। काउंटिंग 40 टेबल पर 120 लोग कर रहे हैं। यह 11 राउंड में पूरी होगी। 19529 वोटों से सुनीता चौधरी आगे हैं।

पश्चिम बंगाल: सागरदीघी सीट पर बेरॉन बिस्वास 14157 वोटों से आगे
यह सीट TMC के तीन बार के विधायक रहे सुब्रता साहा के दिसंबर 2022 में निधन के बाद खाली हो गई थी। यहां TMC के देबाशीष बैनर्जी, BJP के दिलीप साहा और विपक्ष समर्थित कांग्रेस के बेरॉन बिस्वास के बीच टक्कर है। तीन राउंड के बाद बेरॉन बिस्वास 14157 वोटों से आगे हैं।

अरुणाचल प्रदेश में तवांग जिले की लुमला सीट BJP के जम्बे ताशी की मौत के बाद से खाली पड़ी थी। इसके बाद BJP ने यहां जम्बे ताशी की पत्नी त्सेरिंग ल्हामू को अपना कैंडिडेट बनाया था। किसी और उम्मीदवार के न होने के कारण BJP इस सीट पर निर्विरोध जीत गई है।

Share:

Leave a Comment