enewsmp.com
Home सीधी दर्पण अवकाश से लौटते ही खेतों में उतरने से बाज नही आये तहसीलदार सौरभ..

अवकाश से लौटते ही खेतों में उतरने से बाज नही आये तहसीलदार सौरभ..

सीधी (ईन्यूज एमपी)-विगत दिनों बदले मौसम के हालातों को देखते हुए प्रदेश सहित जिले भर में सर्वे का कार्य जारी है और मानवता दिखाते हुए हड़ताल से लौटे तहसीलदार भी इस कार्य में जुट गए हैं और गांव गांव जाकर किसानों के दर्द पर मरहम लगाने का कार्य कर रहे हैं इसी कड़ी में गोपद बनास तहसीलदार सौरव मिश्रा द्वारा डेम्हा,भेलकी और कुर्वाह आदि ग्रामों का भ्रमण किया गया और कुल 103 हेक्टेयर फसल प्रारंभिक तौर पर नुकसानी का आकलन किया गया नेत्रांकन के आधार पर तहसीलदार द्वारा उक्त आकलन कर्मचारी का आंकड़ा बताया गया है साथ ही जल्द से जल्द अपने अमले के साथ सर्वे का कार्य शुरू किया जाएगा।

जी हां बता दे कि जिले भर में विगत दिनों हुई ओलावृष्टि किसानों को नुकसान हुआ है जिसके लिए कलेक्टर साकेत मालवीय गांव गांव पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं साथ ही हड़ताल पर गए तहसीलदार भी लौट आए हैं और उनके द्वारा सर्वे और नुकसान के आकलन का कार्य किया जा रहा है।

गौरतलब है कि कलेक्टर साकेत मालवीय द्वारा जिले में विगत दिनों असमय बारिश एवं ओलावृष्टि के कारण किसानों की फसलों में संभावित नुकसान का आंकलन करने के सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। कलेक्टर के निर्देश पर सभी राजस्व अधिकारियों द्वारा गठित दलों के माध्यम से नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। कलेक्टर श्री मालवीय ने स्वयं भी विकासखंड सीधी ,सिहावल तथा रामपुरनैकिन चुरहट का भ्रमण कर असमय बारिश एवं ओलावृष्टि के कारण हुए फसल नुकसान का अवलोकन किया गया। इस दौरान कलेक्टर ने किसान भाइयों से चर्चा भी की तथा आश्वस्त किया है कि फसल नुकसान का पूरी पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता के साथ सर्वे कार्य कर आंकलन किया जाएगा तथा शासन के नियमानुसार राहत राशि उपलब्ध कराई जाएगी। कलेक्टर ने कहा कि किसान भाई अपनी समस्याओं से राजस्व अधिकारियों को अवगत करा सकते हैं। राजस्व अधिकारियों द्वारा उनकी समस्याओं के त्वरित निराकरण के प्रयास किए जाएंगे।

कलेक्टर ने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया है कि फसल नुकसान के संबंध में सर्वे कर प्रारंभिक जानकारी तत्काल उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। साथ ही आवश्यकतानुसार प्रभावित ग्रामों में दलों का गठन कर विस्तृत सर्वे का कार्य किया जाय। कलेक्टर ने कहा कि सर्वे में कोई लापरवाही न हो, सर्वे ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ हो और प्रत्येक प्रभावित किसान को राहत मिले। इसका विशेष ध्यान रखा जाए कि किसी भी किसान का खेत सर्वे से न छूटे। कलेक्टर ने सभी राजस्व अधिकारियों को अपने क्षेत्र में सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मौसम की स्थिति पर सतत निगरानी रखें तथा किसानों से नियमित संवाद बनाकर रखें जिससे उन्हें किसी प्रकार की असुविधा या भटकाव नहीं हो। यही कारण है कि सामूहिक अवकाश से लौटते ही गोपदवनास तहसीलदार सौरभ आनन फानन में खेतों में जा पंहुचे और खुद अपने नेत्रों से फंसलों की क्षति को नेत्रो और दस्तावेजों में कैद कर लिया है ।

Share:

Leave a Comment