enewsmp.com
Home सीधी दर्पण 12वीं में रम्या पाण्डेय ने अर्जित किया 91 प्रतिशत अंक

12वीं में रम्या पाण्डेय ने अर्जित किया 91 प्रतिशत अंक

सीधी(ईन्यूज एमपी)- शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय सीधी की कक्षा 12वीं की छात्रा रम्या पाण्डेय ने 91.4 प्रतिशत अंक अर्जित कर अपने स्कूल एवं अपने परिजनों का नाम रोशन किया। कु. रम्या पाण्डेय जिले के वरिष्ट पत्रकार अखिलेश पाण्डेय व श्रीमती आराधना पाण्डेय पूर्व अध्यक्ष कृषि स्थाई समिति जिला पंचायत सीधी की बड़ी पुत्री हैं एवं देश की सबसे छोटी लोकगायिका सीधी पर्यटन की ब्रांड एम्बेस्डर बाल कलाकार मान्या पाण्डेय की बड़ी बहन हैं। कु. रम्या पाण्डेय ने न केवल 12वीं की परीक्षा बेहतर तरीके से उत्तीर्ण की हैं बल्कि कैट की प्रवेश परीक्षा में भी उत्तीर्ण रही हैं। उनकी इस उपलब्धि पर लक्ष्मीकांत पाण्डेय, देवीदीन पाण्डेय, राघव प्रसाद पाण्डेय, लालबहादुर पाण्डेय, राममणि पाण्डेय, गोपालजी पाण्डेय, रामजी पाण्डेय, कृष्णकुमार पाण्डेय, प्रवीण पाण्डेय, दिलीप पाण्डेय, संतोष पाण्डेय, कार्तिकेय पाण्डेय, प्रदीप पाण्डेय, विष्णुविजय शुक्ला, आकाश शुक्ला, ओमप्रकाश शुक्ला, उमाशंकर द्विवेदी, रविशंकर द्विवेदी, कमल प्रसाद पाण्डेय सहित जिले के वरिष्ट पत्रकार आरबी सिंह, सचीन्द्र मिश्रा, नरेन्द्र तिवारी, आदित्य सिंह, मनोज पाण्डेय, नंदलाल सिंह, स्तुति मिश्रा, हरीष मिश्रा, हरीष द्विवेदी, जनार्दन तिवारी, जगन्नाथ द्विवेदी, अजय पाण्डेय, अजय मिश्रा, रवीन्द्र पाण्डेय, रामलखन गौतम, हरिश्चन्द्र मिश्रा, रजनीश तिवारी, कृपाशंकर तिवारी, अभिमन्यु पाण्डेय आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया।

Share:

Leave a Comment