enewsmp.com
Home सीधी दर्पण सीधी सांसद ने आयोजित किया सह भोज,जिलेभर के मीडियाकर्मी हुए शामिल....

सीधी सांसद ने आयोजित किया सह भोज,जिलेभर के मीडियाकर्मी हुए शामिल....

सीधी(ईन्यूज एमपी)- सीधी की वर्तमान सांसद एवं सीधी विधानसभा से घोषित भाजपा की विधायक प्रत्याशी रीती पाठक द्वारा आज सीधी जिले में सह भोज का आयोजन किया गया जिसमे जिले भर के मीडियाकर्मी एवं भाजपा के पदाधिकारी,एवं कार्यकर्ता शामिल हुए|

जिले के एक स्थानीय होटल में आयोजित अनौपचारिक वार्ता के दौरान सीधी सांसद रीती पाठक द्वारा जिले भर के मिडिया कर्मियों से चर्चा की गई उनका परिचय जाना गया साथ ही भाजपा द्वारा उन्हें सीधी विधानसभा से प्रत्याशी बनाये जाने पर पार्टी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया | स्सिधि सांसद द्वारा कहा गया की पार्टी ने मेरे ऊपर जो विश्वास जताया है उस पर सफल उतरूगी एवं पार्टी के नियम सिधांत पर चलकर लोगो की सेवा करूंगी |
इस दौरान भाजपा के जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान,पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष बृजबिहारी लाल शर्मा, भाजपा मिडिया प्रभारी सुरेन्द्र मणि द्विवेदी सह मिडिया प्रभारी मनीला सिंह, प्रमोद द्विवेदी, डाक्टर विक्रम सिंह सहित जिले भर के पत्रकार मौजूद रहें|

Share:

Leave a Comment