enewsmp.com
Home विंध्य प्रदेश 10 नवंबर को सतना आएंगे राहुल गांधी,कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में करेंगे चुनावी सभा.....

10 नवंबर को सतना आएंगे राहुल गांधी,कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में करेंगे चुनावी सभा.....

सतना (ईन्यूज एमपी)-कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी चुनाव प्रचार करने सतना आएंगे। उनके सतना आगमन के एक दिन पहले उनकी बहन प्रियंका वाड्रा भी पीसीसी चीफ कमलनाथ के साथ कुछ समय के लिए सतना पहुंचेंगी।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के चुनाव प्रचार अभियान के तहत सतना दौरे के बारे में जानकारी देते हुए राष्ट्रीय सचिव सीपी मित्तल ने दावा किया कि माहौल कांग्रेस के पक्ष में है। कांग्रेस विंध्य की 70 फीसदी सीटें जीत कर इस बार प्रदेश में कमलनाथ के नेतृत्व में सरकार बनाएगी।

उन्होंने बताया कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी 10 नवंबर को सतना पहुंचेंगे और बीटीआई मैदान में कांग्रेस के सातों प्रत्याशियों के पक्ष में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। राहुल का यह दौरा सतना और मैहर की सभी 7 सीटों पर चुनाव लड़ रहे कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने वाला होगा।

राहुल गांधी के साथ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पीसीसी चीफ कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और रणदीप सुरजेवाला के भी सतना पहुंचने की संभावना है। मित्तल ने बताया कि राहुल गांधी के सतना आगमन को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। उनके स्वागत की यहां जबरदस्त तैयारियां चल रही हैं।

राहुल गांधी के 10 नवंबर को सतना आने के पहले 9 नवंबर को प्रियंका गांधी भी कुछ मिनटों के लिए सतना पहुंचेंगी। सतना और स्ट्रिप पर कुछ मिनट रुकने के बाद प्रियंका पीसीसी चीफ कमलनाथ के साथ चुनावी सभा में शामिल होने रीवा रवाना हो जाएंगी। इसी दिन पीएम मोदी भी सतना पहुंच रहे हैं।

Share:

Leave a Comment