enewsmp.com
Home सीधी दर्पण सीधी में प्रियंका की जनसभा,सीधी के दिग्गजों को किया याद,जो वादे पूरा नहीं करें उन्हें सबक सिखाना चाहिए- प्रियंका गांधी

सीधी में प्रियंका की जनसभा,सीधी के दिग्गजों को किया याद,जो वादे पूरा नहीं करें उन्हें सबक सिखाना चाहिए- प्रियंका गांधी

सीधी(ईन्यूज एमपी)- राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी बुधवार को चुनावी सभा को संबोधित करने सिहावल विधानसभा क्षेत्र के बहरी पहुंची। भाजपा पर इशारा करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि चुनाव का दौर है नेता आते जाते हैं किस लिए आ रहे हैं इसका हिसाब आम जनता को रखना चाहिए। प्रदेश में भाजपा की सरकार ने जो किया है वह स्पष्ट दिख रहा है। खाद की बोरियों में मोदी जी की फोटो होने से किसानों को खाद नहीं मिल रहा है किसान त्रस्त है। किसानों से कर्ज की बात की जाती है। यहां उद्योगपति एक दिन में 16000 करोड रुपए कमा रहे हैं उनके ऊपर हजारों करोड़ का कर्ज माफ हो जाता है। संकट का दौर में भाजपा की सरकार किसी के साथ नहीं खड़ी है। युवक बेरोजगारी से परेशान है। महिलाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। उद्योगपतियों को काम सौंपे जा रहे हैं। कर्मचारी ओपीएस के लिए चिल्ला रहे हैं कोई सुनने वाला नहीं है। मुझे यह स्पष्ट दिख रहा है कि जो आपको मिलना चाहिए था वह इस सरकार से नहीं मिला। वह भूल गए हैं कि जनता ही सर्वोपरि है। वह चुनाव के समय जाति और धर्म की बात करते हैं। हमें जाति के आधार पर नहीं काम के आधार पर वोट मिलना करना चाहिए। चुनाव वादे को पूरा नहीं करने वालों को सबक सिखाना चाहिए। मप्र सरकार पर इशारा करते हुए कहा कि भाजपा सरकार अहंकार में डूब गई है। छत्तीसगढ़ में 26 सौ रुपये किसानों का धान का पैसा दे रहे हैं। प्रधानमंत्री के वाराणसी में 1200 सौ मिल रहा है। जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकार है वहां इलाज, शिक्षा सहित बुनियादी सुविधाओं पर काम हो रहा है। जो युवा रोजगार के लिए पलायन कर गए थे वह वापस लौट रहे हैं। कांग्रेस आपकी संपत्ति को आपके जेब में विकास के रूप में भेजती हैं। भाजपा ने लूटने का काम किया है। भाजपा को चुनाव से पहले लाडली बहना याद नहीं आइ है। कांग्रेस की सरकार बनी तो पहली बैठक में 15 सौ रुपये महीने के साथ सभी वचन को निभाएंगे। भाजपा उद्योगपतियों को चलने वाली और घोटाले की सरकार है। प्रियंका ने कहा कि लोकतंत्र की आजादी के लिए पूर्वजों ने लड़ा और खून बहाया है। महात्मा गांधी ने कहा था कि जब तक ग्राम स्वराज नहीं होगा। तब तक देश आजाद नहीं होगा। कांग्रेस गांव और पंचायत को सशक्त बनाएगी। जहां कांग्रेस की सरकार है वहां इस पर काम भी हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें अपने अनुभव से वोट देना है किसी के कहने पर नहीं। गांधी ने कहा कि अर्जुन सिंह, इंद्रजीत कुमार को में जानती थी। यहां के जनसेवकों ने पूरे देश को सेवा भाव दिखाया है। राजनीति का मकसद सेवा होना चाहिए। मेरे परिवार का सीधी से पुराना नाता रहा है। इंदिरा गांधी, राजीव गांधी,सोनिया गांधी ने यहां के विकास के लिए रिहंद जैसी परियोजनाओं की नीव डाली है। सभा संबोधन से पहले उन्होंने यहां के घोघरा देवी,लौआ,नीलकंठ भगवान को याद किया। सभा में सीधी जिले के सीधी,सिहावल, धौहनी, चुरहट और सिंगरौली जिले की सिंगरौली,देवसर और चितरंगी विधानसभा के पतयाश
लेट होने पर मांगा क्षमा
प्रियंका गांधी ने कहा कि परमिशन नहीं मिलने के कारण हम ग्वालियर में नहीं उतर सके। इसके कारण हमें बनारस जाना पड़ा। देर होने के कारण हम आपसे क्षमा मांगते हैं।
10 मिनट का नहीं मिला समय
दरअसल प्रियंका गांधी समय से करीब 2 घंटे देरी में पहुंची। शाम 4.16 में उनका भाषण शुरू हुआ और 4.32 में खत्म हो गया। पायलट ने हेलीकॉप्टर तैयार कर लिया। हेलीकॉप्टर पायलट से प्रियंका गांधी ने 10 मिनट का और समय मांगा लेकिन वह टेक्निकल बात कर नहीं दिया।

Share:

Leave a Comment