enewsmp.com
Home देश-दुनिया देशभर में प्री मानसून गतिविधियां शुरू, आज इन राज्यों में बारिश के आसार, यहां जारी रहेगी गर्मी...

देशभर में प्री मानसून गतिविधियां शुरू, आज इन राज्यों में बारिश के आसार, यहां जारी रहेगी गर्मी...

नई दिल्‍ली(ईन्यूज एमपी)- भीषण गर्मी के बाद अब देशभर में प्री मानसून गतिविधियां देखने काे मिली रही है, हालांकि कुछ राज्यों में लोगों को लू और गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। जिन राज्यों में बारिश होना है, उसमें दक्षिण और पूर्वोत्तर के राज्य शामिल है। यहां हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं उत्तर भारत के राज्यों में बारिश के आसार है।

दिल्‍ली में बारिश के आसार
इन दिनों तेज गर्मी का सामना कर रहे दिल्लीवासियों को गर्मी से राहत मिल सकती है। दरअसल, मौसम विभाग ने आगामी दो दिनों से राजधानी में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। साथ ही आंधी और तेज हवाएं चलने के भी आसार है। हालांकि इस दौरान अधिकतम तापमान 42 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच और न्यूनतम तापमान 29 से 31 डिग्री सेल्सियस के रह सकता है।

इन राज्यों में जारी रहेगी गर्मी
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ सहित पंजाब, हरियाणा में फिलहाल गर्मी और लू जारी रहेगी। जबकि उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा के कुछ क्षेत्रों में बारिश का अनुमान है।
इन राज्यों में बारिश के आसार
जानकारी के अनुसार दक्षिणी राज्य तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, सहित पूर्वोत्तर और महाराष्ट्र के कुछ राज्यों में भारी बारिश के आसार है। इसके अलावा केरल, ओडिशा के कुछ क्षेत्रों, छत्तीसगढ़, दक्षिण मध्य प्रदेश में हल्की बारिश हो सकती है।

Share:

Leave a Comment