enewsmp.com
Home कालचक्र हिमालय पर आज भी मुक्ति के लिए भटक रहे हैं अश्वस्थामा

हिमालय पर आज भी मुक्ति के लिए भटक रहे हैं अश्वस्थामा


नई दिल्ली: हिमालय के पर्वतों पर एक बड़े ही अजीब प्राणी को देखा गया है। ये देखने में बेहद अजीब और डरावना है। लोगों का मानना है कि ये महाभारत काल के अश्वथामा हैं जो आज भी जिंदा हैं।
सोशल मीडिया पर एक तस्वीर बहुत तेजी से वायरल हो रही है। लोगों का मानना है कि ये तस्वीर गुरु द्रोणाचार्य के बेटे अश्वथामा की है। बताया जा रहा है कि अश्वथामा आज भी धरती पर अपनी मुक्ति के लिए भटक रहे हैं।

आपको बता दें कि ग्रंथों में भगवान शंकर के अनेक अवतारों का वर्णन मिलता है। उनमें से एक अवतार ऐसा भी है, जो आज भी पृथ्वी पर अपनी मुक्ति के लिए भटक रहा है। ये अवतार हैं गुरु द्रोणाचार्य के पुत्र अश्वत्थामा का।

द्वापरयुग में जब कौरव व पांडवों में युद्ध हुआ था, तब अश्वत्थामा ने कौरवों का साथ दिया था। महाभारत के अनुसार अश्वत्थामा काल, क्रोध, यम व भगवान शंकर के सम्मिलित अंशावतार थे। अश्वत्थामा अत्यंत शूरवीर, प्रचंड क्रोधी स्वभाव के योद्धा थे। धर्म ग्रंथों के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण ने ही अश्वत्थामा को चिरकाल तक पृथ्वी पर भटकते रहने का श्राप दिया था।

अब जब से ये तस्वीर सोसल मीडिया पर आई है लोग इसे अश्वथामा मान रहे हैं और चारों तरफ इसी की चर्चा हो रही है। आपको बता दें कि लाइव न्यूज़ हिंदी इस बात की पुष्टी नहीं करता है। आप अपने विवेक से काम लें और किसी भी नतीजे पर पहुंचने में जल्दबाजी ना करें।

Share:

Leave a Comment