enewsmp.com
Home कालचक्र होली पर दुख और पीड़ा से बचने के लिए चंद्रमा को दे आर्घ्य

होली पर दुख और पीड़ा से बचने के लिए चंद्रमा को दे आर्घ्य

नईदिल्ली: विष्णु-धर्मोत्तर ग्रंथ के अनुसार होली, चंद्रमा का प्रागट्य दिन होता है। इसमे यह भी कहा गया है कि दुख और पीड़ा से बचने के लिए भगवान के भू स्वरूप की पूजा अर्चना कर चंद्रमा को रात के समय आर्घ्य देना चाहिए।
बता दे की यदि घर की आर्थिक स्थिति डमाडोल है तो होली वाले दिन खीर बनाकर रात के समय चंद्रमा को उसका भोग लगाएं। इसके साथ ही जल में दूध, चीनी और चावल मिलाकर आर्घ्य दें। इसके बाद खुले आसमान में बैठकर दीप जलाएं और चंद्र देव से अपने कष्टों को दूर करने की प्राथना करें।
होली के दिन चंद्रउदय के बाद चांद को विष्णु भगवान का रूप समझकर अर्घ्य देना चाहिए।, कि सामने भगवान विष्णु ही बैठे हैं। इस पूजा के दौरान आप ॐ श्रीं नम: के लक्ष्मी मंत्र का जाप अवश्य करें।
होली के दिन कुछ ऐसे करें पूजा
शास्त्रों में होली के दिन लक्ष्मी पूजा का विशेष महत्व और पूजा का विशेष विधान बताया गया है। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा कपूर का दीप जलाकर करना चाहिए। होली का यह पावन पर्व आपके घर से दरिद्रता और कष्ट को हमेशा के लिए दूर कर सकता है।
अतः इस होली घर से कष्ट और दरिद्रता को दूर करने और सुख संपति को लाने के लिए रात के समय चद्रमा को खीर का भोग लगाना और चीनी, चावल और दूध के जल से अर्घ्य देना न भूलें।
संक्षिप्त टिप्पणी
यदि घर की आर्थिक स्थिति डमाडोल है तो होली वाले दिन खीर बनाकर रात के समय चंद्रमा को उसका भोग लगाएं। ऐसा करने से घर से कष्ट और दरिद्रता को दूर करने और सुख संपति को लाने के लिए रात के समय चद्रमा को खीर का भोग लगाना और चीनी, चावल और दूध के जल से अर्घ्य देना न भूलें।

Share:

Leave a Comment