enewsmp.com
Home कालचक्र होलिका दहन का शुभ मुहूर्त और लाभकारी उपाय

होलिका दहन का शुभ मुहूर्त और लाभकारी उपाय


enewsmp.com:-होलिका दहन का मुहूर्त किसी त्योहार के मुहूर्त से ज्यादा महवपूर्ण और आवश्यक है। यदि किसी अन्य त्योहार की पूजा समय पर न की जाए तो मात्र पूजा के लाभ से वंचित होना पड़ेगा। लेकिन होलिका दहन की पूजा अगर अनुपयुक्त समय पर हो जाए तो यह दुर्भाग्य और पीड़ा देती है।
फाल्गुन पूर्णिमा 12 मार्च के प्रदोष काल में होलिका दहन करने का विधान रहेगा। 12 मार्च को फाल्गुन पूर्णिमा उदय व्यापिनी है। 12 तारीख को भद्रा पूंछ- 04:21 से 05:33 और भद्रा मुख- 05:33 से 07:30 का समय रहेग अत: 18:27 से 20:25 को शुभ बेला में होलिका-दहन किया जा सकता है।
भद्राकाल में होलिका दहन करने से गांव समाज को हानि उठानी प़डती है। इसलिए भद्राकाल को छोडकर होलिका दहन किया जाता है। सुख शांति और खुशहाली के लिए होलिका की पूजा के लिए पारंपरिक नियम इस तरह से हैं। पूजा करने वाले श्रद्घालुओं को पूजा आरंभ करने से पूर्व होलिका के पास जाकर पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके बैठना चाहिए।
होली 2017 के विशेष शुभ मुहूर्त
ज्योतिषाचार्य पंडित दयानंद शास्त्री ने बताया कि 12 मार्च 2017 को 17 बजकर 40 मिनिट से 13 मार्च 2017 को सुबह 06 बजकर 35 मिनिट तक सर्वार्थसिद्धि योग रहेगा |
होलिका दहन तिथि - 12 मार्च 2017
होलिका दहन मुहूर्त - 18:23 से 20:23
भद्रा पूंछ - 04:11 से 05:23
भद्रा मुख - 05:23 से 07:23
पूर्णिमा तिथि आरंभ - 20:23 बजे (11 मार्च 2017)
पूर्णिमा तिथि समाप्त - 20:23 बजे (12 मार्च 2017)
रंगवाली होली - 13 मार्च 2017

Share:

Leave a Comment