enewsmp.com
Home कालचक्र सुप्रभात: आज क्या कहते है आपके सितारे

सुप्रभात: आज क्या कहते है आपके सितारे

enewsmp.com हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल की ओर से शक्ति पर्व चैत्र नवरात्रि,भारतीय नववर्ष विक्रम सम्वत् 2073-74 की हार्दिक बधाई

🚩माँ भगवती आप सहित परिवार, मित्रो एवं शुभचिंतको पर सदैव कृपा बनाए रखे

शुभकामनाये



क्या कहते हैं आपके सितारे


मेष : भौतिक सुखों का विस्तार होगा। जीवनसाथी को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। खर्चों में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों में व्‍यवधान आएंगे।

वृष : किसी मित्र के सहयोग से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। परिवार के साथ धार्मिक स्‍थान की यात्रा पर जाना हो सकता है।

मिथुन : किसी पैतृक सम्‍पत्‍ति से धन की प्राप्‍ति हो सकती है। परिवार की जिम्‍मेदार की जिम्‍मेदारी बढ़ सकती है। मान-सम्‍मान में वृद्धि होगी।

कर्क: आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेगे। किसी रुके हुए धन की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं।

सिंह:आत्मविश्वा में कमी आएगी। संचित धन में कमी आ सकती है। पैतृक सम्‍पत्‍ति का लाभ हो सकता है। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें।

कन्या: अपनी भावनाओं को वश में रखें। धार्मिक संगीत में रुचि बढे़गी। मीठे खानपान के प्रति रुझान बढ़ेगा। खर्चों में वृद्धि होगी।

तुला: मन में नकारात्‍मक विचारों का प्रभाव रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। रहन-सहन में असहज रहेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें।

वृश्चिक: क्रोध के अतिरेक से बचें। कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धन की प्राप्ति हो सकती है। संतान सुख में वृद्धि होगी। परिवार में सुख-शांति रहेगी। (

धनु: पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। भाइयों के सहयोग से कारोबार का विस्तार हो सकता है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। लाभ के अससर मिलेंगे।

मकर: आत्मविश्वास में कमी आएगी। कारोबार के सिलसिले में विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी। परिवार में सुख शांति रहेगी।

कुंभ:माता के परिवार को किसी बुजुर्ग स्‍त्री से धन की प्राप्‍ति हो सकती है। बातचीत में संतुलित रहें। वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है।

मीन: वस्‍त्रों आदि के प्रति रुझान बढ़ेगा। जीवनसाथी से नोकझोंक से हो सकती है। किसी पुराने मित्र का आगमन हो सकता है

Share:

Leave a Comment