enewsmp.com
Home सियासत सत्ता के मद में चूर अफीम के नषे में चल रही है सरकार,हर कांड में है शामिल भाजपा के लोग👉अजय

सत्ता के मद में चूर अफीम के नषे में चल रही है सरकार,हर कांड में है शामिल भाजपा के लोग👉अजय

👉हत्या के आरोपी मंत्री को बचाते और अदालत पर सवाल उठा रही है भाजपा
इस्तीफा नहीं दिया तो मंगलवार को देंगे धरना



भोपालenewsmp👉नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा कि शिवराज सरकार सत्ता के मद में चूर अफीम के नषे में चल रही है। उन्होंने कहा जहां एक और कैबिनेट जैसी संस्था की गरिमा और उसके महत्व को इस सरकार ने खत्म कर दिया वहीं हत्या के आरोपी मंत्री को सरकार न केवल बचा रही है बल्कि भाजपा अध्यक्ष अदालत की कार्यवाही को ही गलत साबित कर रहे हैं, उन्होंने कहा कि अगर लाल सिंह आर्य ने इस्तीफा नहीं दिया या उन्हें हटाया नहीं तो मंगलवार को वे धरना देंगे। सेक्स रैकेट हो या देष के खिलाफ जासूसी का मामला हो हर ऐसे कांड में भाजपा का पदाधिकारी हिस्सेदार होता हैं। व्यापम जैसे घोटाले तो वांटरगेट कांड से भी ज्यादा विष्व प्रसिद्ध हो गया ।
✍ नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि राज्य मंत्री लालसिंह आर्य के मामले में अदालत के फैसले को ही चुनौति दी जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपाध्यक्ष का यह कहना की अदालत की जो कार्यवाही हुई उससे हम सहमत नहीं है। न्यायालयीन कार्यवाही पर गंभीर टिप्पणी पर उन्होंने कहा कि क्या अब भाजपाध्यक्ष न्यायालय को बताएंगे की कैसी कार्यवाही की जाना चाहिए। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री को चाहिए की अदालत द्वारा माखनलाल जाटव हत्याकांड में मंत्री लाल सिंह आर्य को आरोपी ठहराने के बाद तत्काल उनसे इस्तीफा ले लेना चाहिए।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि अपने को संस्कारों और राष्ट्रवादी पार्टी होने का दावा करने वाली पार्टी अपराधियों को बचाने वाली पार्टी बन गई है। सेक्स रैकेट हो या फिर देष के खिलाफ आई.एस.आई. के जासूसी करने का मामला हो सभी में भाजपा के लोग शामिल हैं। उन्होंने करोंद में कुछ समय पहले पकड़े गए सेक्स रैकेट में भी एक भाजपा का कार्यकर्ता पकड़ा गया था। अब हाईप्रोफाइल या हाईटेक सेक्स रैकेट में भी भाजपा के अजा प्रकोष्ठ का पदाधिकारी नीरज शाक्य पकड़ा गया। श्री सिंह ने कहा कि इस सेक्स रैकेट को भी अन्य दूसरे कांड की तरह दबा दिया जाएगा। नेता प्रतिपक्ष ने सवाल किया कि क्या यह शक्स भाजपा नेताओं को भी अपनी सेवाओं का लाभ नहीं दे रहा होगा। उन्होंने कहा कि इस सेक्स रैकेट की अगर निष्पक्ष जांच हुई जिसकी कतई उम्मीद नहीं है तो भाजपा के बड़े चेहरे बेनकाब होंगे।


नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रदेष में सुषासन के नाम पर सिर्फ ढिंढोरा पीटा जा रहा है। मुख्यमंत्री षिवराज सिंह चौहान की सुषासन के बजाए अपनी ब्रांडिग के लिये अभियान, यात्राओं, उत्सवों और समारोहों में ज्यादा रूचि है। सरकार के खजाने को लुटाकर वे पोस्टर, होर्डिंग, बेनरों, के बजाय बन गये हैं। यही कारण है कि केबिनेट के फैसले भी गलत हो रहे हैं। तंत्र की घुरी और सबसे महत्वपूर्ण स्तंभ केबिनेट के द्वारा हाल ही में कर्मचारियों को 7 प्रतिषत डी.ए. देने का फैसला इसका उदाहरण है। उन्होंने कहा कि आज विभागों में ट्रेजरी में 7 प्रतिषत डी.ए. देने का फैसला वापस लेने से अफरा-तफरी मची है, उन्होंने कहा कि यह एक गंभीर मामला है इससे यह भी पता चलता है कि मुख्यमंत्री की कार्य प्रक्रिया से पूरा तंत्र किस तरह त्रस्त है। उन्होंने कहा कि इस मामले में मुख्यमंत्री को माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसी तरह मुख्यमंत्री ने पिछले दिनों समाधान ऑन लाईन में वन विभाग के एक ऐसे अफसर को निलंबित कर दिया जो दोषी नहीं था। मुख्यमंत्री के इन निर्णयों से लगता है कि प्रदेष में अफीम के नषे में मदहोष होकर सरकार चल रही हैं।

Share:

Leave a Comment