enewsmp.com
Home सियासत किसान आंदोलन से डरी भाजपा विधानसभा में चर्चा न होने देने की साजिश में लगी:- नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह

किसान आंदोलन से डरी भाजपा विधानसभा में चर्चा न होने देने की साजिश में लगी:- नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह

भोपाल(ईन्यूज़ एमपी)-नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा कि भाजपा मंत्रियों को अगर किसी मुद्दे पर विधानसभाध्यक्ष के पास जाना चाहिए तो वह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा की सदस्यता को समाप्त करने के लिए और उनका इस्तीफे के लिए क्योंकि अगर ऐसा नहीं होता है तो निश्चित ही विधानसभा में एक गंभीर संवैधानिक संकट की स्थिति पैदा होगी और एसी अप्रिय स्थिति कभी विधानसभा के इतिहास में नहीं उत्पन्न हुई होगी उन्होंने कहा की मेरे द्वारा कई पत्र लिखे गए मुद्दे उठाए गए उस पर कभी कोई जबाब सरकार ने नहीं दिया। मेरे बयान से इतनी दहशत इन मंत्रियों में है जिनकी दहशत खुद अपने क्षेत्र में जग-जाहिर है।

नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा कि मुद्दे से ध्यान हटाने और साजिश षड़यंत्र रचने की भाजपा की पुरानी आदत है। यही कारण है कि उन्हें कुछ नहीं मिला तो मेरे बयान पर ही षड़यंत्र करने लगे। किसान आंदोलन को बदनाम करने के लिए मुख्यमंत्री ने तस्करों का हाथ बताया उसके बाद पूरा शासन प्रशासन किसान आंदोलन में शामिल लोगों को अपराधी बताने में जुट गए। श्री सिंह ने कहा कि सरकार की कोई भी साजिश किसानों के मुद्दे पर चर्चा न हो सफल नहीं होगी।


श्री सिंह ने कहा की कांग्रेस पार्टी ने हमेशा से लोकतांत्रिक और संसदीय प्रक्रियाओं का सम्मान करती रही है और करती रहेगी। यह काम भाजपा का है जो कि संवैधानिक संस्थाओं उसके निर्णयों का सम्मान नहीं करती। उत्तरप्रदेश विधानसभा की घटना भाजपा मंत्रियों की मानसिकता बताता है। इतनी सुरक्षा, खुद भाजपा की सरकार और विस्फोटक विधानसभा में पहुंच जाए। मुझे आशंका है कि इसमें भाजपा का ही हाथ हो सकता है ताकि पूरे राज्य में भय व्याप्त किया जा सके। यह संस्कृति भाजपा की है कांग्रेस की नहीं।


नेता प्रतिपक्ष श्री अजय सिंह ने कहा कि चुनाव आयोग दिल्ली हाईकोर्ट और अब डबल बेंच से भी डॉ. नरोत्तम मिश्रा को राहत नहीं मिली और वे विधानसभा में आए तो विपक्ष लोकतांत्रिक तरीके से पुरजोर विरोध करेगा और यह विरोध इतना सशक्त होगा कि संवैधानिक संस्थाओं के अनादर करने वाली भाजपा के लिए सबक होगा।

Share:

Leave a Comment